लाइफ स्टाइल

सुशांत सिंह राजपूत के फेसबुक पेज से बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने किया ये पोस्ट, फैन्स हुए भावुक

सुशांत सिंह राजपूत के फेसबुक पेज से बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने किया ये पोस्ट, फैन्स हुए भावुक
x

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उन्हें हर पल याद करते रहते हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने भाई से जुड़ी कई यादें साझा करती रहती हैं जिन्हें देखकर फैंस भी भावुक हो जाते हैं

इसी बीच एक जनवरी की दोपहर को उस वक्त सभी हैरान रह गए जब सुशांत सिंह राजपूत के फेसबुक पेज से एक पोस्ट किया गया। यह पोस्ट सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने किया था। उन्होंने बताया कि यह उनके द्वारा लिखा गया है। सुशांत की मौत के बाद उन्हें न्याय दिलाने के लिए श्वेता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

श्वेता ने जो मैसेज पोस्ट किया था उसमें उन्होंने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा था- 'सभी को नए साल की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। यह श्वेता सिंह कीर्ति हैं। भाई की ओर से आप सभी को शुभकामनाएं।' सुशांत के सोशल मीडिया पेज से लिखे गए इस पोस्ट को देखकर उनके प्रशंसक भावुक हो गए।

पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक फैन ने लिखा- 'सुश अभी भी हमारे साथ है। वह हमारे साथ है। हम सब आपको प्यार करते हैं सुशांत।' एक यूजर लिखती हैं, 'एक सेकेंड, मुझे लगा सुशांत वापस लौट आया है, अभी भी ऐसा महसूस हो रहा है जैसे यह एक सपना है लेकिन हैप्पी न्यू ईयर, तुम्हें याद करते हैं सुशांत, तुम हमेशा यादों में रहोगे।' एक अन्य फैन कहते हैं, 'दिग्गज कभी मरा नहीं करते, हैप्पी न्यू ईयर, जहां कहीं भी आप हैं लीजेंड हैं।'

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन उनके फैंस के दिलों में वह आज भी जिंदा हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और पोस्ट को देखकर भावुक हो जाते हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत का फेसबुक अकाउंट एक्टिव हुआ और उनकी प्रोफाइल फोटो बदल दी गई। यह देखकर उनके फैंस ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। जहां कुछ फैंस भावुक हो गए तो कई ने हैरानी जताई और कहा कि ऐसा क्यों किया जा रहा है।



Next Story