Top Stories

T20 World Cup: पांच साल पहले धोनी की कही गई ये बात आज सच साबित हुई, वायरल हुआ VIDEO

सुजीत गुप्ता
25 Oct 2021 7:54 AM GMT
T20 World Cup: पांच साल पहले धोनी की कही गई ये बात आज सच साबित हुई, वायरल हुआ VIDEO
x
T20 World Cup: पाकिस्तान को लेकर

टी-20 विश्व कप में भारत की खराब शुरुआत हुई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 13 गेंद शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी भारत के 11 खिलाड़ियों पर भारी रहे।

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद पूर्व कप्तान और फिलहाल टीम इंडिया के मेंटर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी ने पाकिस्तान टीम को लेकर बड़ी बात कही थी। उनका दिया वह बयान पांच साल बाद सच साबित हुआ है। दुनियाभर के फैंस इस वीडियो को खूब पसंद और शेयर कर रहे हैं।

दरअसल, धोनी ही वो भारतीय कप्तान हैं जिनकी टीम ने पाकिस्तान को टी-20 विश्व कप में लगातार पांच बार हराया था। इसमें 2007 विश्व कप में दो बार और 2012, 2014 और 2016 में एक-एक बार शामिल है। हालांकि, अब यह सिक्वेंस टूट चुका है। 2016 में जब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था, धोनी का वायरल हो रहा वीडियो तब का है।

2016 विश्व कप के दौरान का वीडियो वायरल:- उस वक्त वनडे और टी-20, दोनों विश्व कप को मिलाकर टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 11-0 से अजेय थी। 2016 में भारत ने पाकिस्तान को कोलकाता के इडेन गार्डन्स में हुए मैच में छह विकेट से हराया था। इसके बाद धोनी ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हमें इस बात का गर्व है कि हम पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में कभी नहीं हारे और 11-0 से आगे हैं।

धोनी ने आगे कहा- ''लेकिन यह सच्चाई है कि हम कभी न कभी हारेंगे जरूर। हमेशा यही रिकॉर्ड नहीं रहने वाला है। यह आज नहीं हुआ, लेकिन 10 साल बाद, 20 साल बाद या 50 साल बाद ऐसा मौका जरूर आएगा जब पाकिस्तान टीम हमें हराएगी।'' धोनी की कही हुई ये बात पांच साल बाद सच हो गई है।


Next Story