राष्ट्रीय

तांत्रिक ने लकवा पीड़ित महिला से किया दुष्कर्म, तंत्रमंत्र से किया था बीमारी ठीक करने का दावा

Special Coverage Desk Editor
12 Jan 2022 5:30 PM IST
तांत्रिक ने लकवा पीड़ित महिला से किया दुष्कर्म, तंत्रमंत्र से किया था बीमारी ठीक करने का दावा
x
आरोपी ने महिला के पति को तांत्रिक क्रिया के बहाने भेजा दूर, महिला को जान से मारने की दी धमकी, रेप के बाद आरोपी तांत्रिक फरार, बड़वानी से इलाज के लिए आई थी महिला

इंदौर। शहर में इंसानियत को तार-तार कर देने का मामला सामने आया है। जहां एक तांत्रिक ने लकवा पीड़ित महिला के इलाज के नाम पर दुष्कर्म किया। तांत्रिक ने झाड़फूंक से महिला के इलाज का झांसा दिया। और उसके पति को तंत्र क्रिया के बहाने 10 किलोमीटर दूर भेजा। इस दौरान उसने उसका रेप किया। जब महिला का पति लौटकर आय़ा तो महिला बदहवास अवस्था में मिली। आरोपी तांत्रिक वहां से फरार हो चुका था। महिला के पति ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस की मानेंम तो आरोपी तांत्रिक के खिलाफ पहले भी इस तरह के मामले दर्ज हैं।

महिला के पति ने इंदौर के आजाद नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। लकवाग्रस्त महिला बड़वानी की रहने वाली है। वह अपने पति के साथ लकवे का इलाज कराने तांत्रिक के पास इंदौर आई थी। महिला कई साल के लकवा से पीड़ित थी, लंबे मेडिकल इलाज के बाद भी ठीक नहीं हो पा रही थी। गांववालों ने उसे तांत्रिक के बारे में बताया था। आरोपी तांत्रिक इस इलाके में आसिफ बाबा के नाम जाना जाता है।




वह लोगों को टोना-टोटका के जरिए ठीक करने का दावा करता है। जिसके बाद महिला परिवार साथ आजाद नगर आई थी। आरोपी ने तांत्रिक क्रिया करने के नाम पर महिला के पति को दूर भेज दिया। उसने जान से मारन की धमकी देकर महिला से रेप किया। जब महिला का पति वापस लौटा तब वहां से निकलने के बाद महिला ने अपने पति को बताई। पति-पत्नी ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, उसकी तलाश जारी है।

Next Story