
- Home
- /
- Top Stories
- /
- खून से लथपथ शख्स तड़प...
खून से लथपथ शख्स तड़प रहा था, पास पड़े थे कटे हाथ-पांव, रोंगटे खड़े कर देगी हत्या की यह तस्वीर

दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर एक शख्स का हाथ काटकर उसकी लाश को लटका दिया गया। इस घटना का वीडियो दिल दहला देने वाला है। वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि जमीन पर पड़ा युवक तड़प रहा है। पास ही उसके कटे हाथ-पांव पड़े हैं। निहंग सरदार गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप लगा रहे हैं। तड़प रहे शख्स से उसका नाम-पता पूछ रहे हैं और 'सत श्री अकाल' नारे लगा रहे हैं।
वीभत्स दृश्य हर किसी के रोंगटे खड़ा कर देने वाला है। हर किसी की दिल को झकझोर देने वाला है लेकिन पास खड़े निहंगों का निर्दयी दिल नहीं पिघल रहा है। मरने से पहले वह सख्स तड़प रहा था। खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। पास पड़े कटे हाथ निहंगों की निर्ममता बयां कर रहा था।
तरनतारन का रहने वाला था शख्स
बताया जा रहा है कि शख्स पंजाब के तरनतारन के गांव चीमा खुर्द का निवासी था। उसका नाम लखबीर सिंह था। 35 साल के लखबीर सिंह की 3 बेटियां हैं। फिलहाल वह अपने पति लखबीर से अलग रह रही थी। लखबीर मजदूरी करता था और उसे नशे की लत थी।
#WATCH थाना कुंडली में सूचना मिली कि जो किसान आंदोलन चल रहा है उसकी स्टेज के पास एक व्यक्ति के हाथ पैर काटकर लटकाया हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की परन्तु अभी कुछ खुलासा नहीं हो पाया है। अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज़ की गई। जांच जारी है: DSP हंसराज सोनीपत pic.twitter.com/c57Lwehfct
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2021
सुबह पांच बजे पुलिस को मिली सूचना
डीएसपी हंसराज ने बताया कि सुबह पांच बजे सूचना मिली थी कि थाना कुंडली में सूचना मिली कि जो किसान आंदोलन चल रहा है उसकी स्टेज के पास एक व्यक्ति के हाथ-पैर काटकर लटकाया हुआ है। थाने से एएसआई संदीप टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि शख्स के शरीर में सिर्फ अंडरवियर था।
अज्ञात के खिलाफ केस
डीएसपी का कहना है कि लोगों से पूछताछ की कोई खुलासा नहीं हुआ कि किसने ऐसा किया है? पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्या अफवाह चल रही है, उसका नहीं पता लेकिन जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी।