लाइफ स्टाइल

मंडप में दूल्हे को देख फटी रह गई दुल्हन की आंखें, सात फेरे लेने से पहले ही किया ये काम, जाने पूरा मामला

Desk Editor Special Coverage
11 July 2022 9:58 AM IST
मंडप में दूल्हे को देख फटी रह गई दुल्हन की आंखें, सात फेरे लेने से पहले ही किया ये काम, जाने पूरा मामला
x
मंडप में दूल्हे को देख फटी रह गई दुल्हन की आंखें, सात फेरे लेने से पहले ही किया ये काम, जाने पूरा मामला! The bride rejected the marriage after 2 rounds

bride rejected the marriage: देशभर में इन दिनों शादियों के सीजन चल रहे हैं और इस दौरान कई तरह के घटनाएं भी सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। दरअसल, यहां एक दुल्हन ने शादी के दो फेरे लेने के बाद शादी से इनकार कर दिया। हैरानी की बात है कि सात फेरे भी पूरी नहीं की और दो फेरे में ही शादी से इनकार कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला इटावा के भरथना का है। यहां दुल्हन नीता यादव का दूल्हा रवि यादव के साथ शादी फिक्स हुई थी। यहां तक बारात आने के बाद हिंदू रिति रिवाज से शादी भी शुरू हो गया था। इसी दौरान दुल्हन ने दूल्हे का रंग काला है कह कर सात फेरे पूरे किए बिना ही शादी से इनकार कर दिया।

दो फेरे लेने के बाद दुल्हन ने अचानक शादी तोड़ दी। जिससे पूरे मंडप पर आए हुए मेहमान के बीच हड़कंप मच गया। उसने यह भी कहा कि उसका रंग उसकी पसंद के हिसाब से बहुत गहरा था और मंडप छोड़कर वो अपने रुम में वापस चली गई।

परिवार वालों ने दुल्हन को काफी समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वो नहीं मानी। फिर दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात को वापस ले जाना पड़ा। जिसके बाद दूल्हे के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी और आरोप भी लगाया कि दुल्हन को उपहार में दिए गए लाखों रुपये के आभूषण उन्हें वापस नहीं किए गए।

Next Story