Top Stories

बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, सारा खर्च देने के बाद बिन दुल्हन लौटे बाराती

सुजीत गुप्ता
15 May 2022 6:34 AM GMT
बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, सारा खर्च देने के बाद बिन दुल्हन लौटे बाराती
x

फाइल फोटो 

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दूल्हे व बारातियों को मन पसंद खाना न मिलने पर मारपीट हो गई। बाराती और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर लाटी डंडे चले। इसके बाद बारात बिना दुल्हन वापस लौट गई। बारातियों व जनातियों में हुई मारपीट में एक बाराती का हाथ टूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस का सुलह समझौते का प्रयास असफल रहा।

मैलानी थाना क्षेत्र के गांव बाबूपुर क्षेत्र से बारात मितौली क्षेत्र के एक गांव में आई थी। ग्रामीणों के अनुसार बारात पहुचते ही वधू पक्ष के लोगों ने बारातियों का स्वागत सत्कार कर जलपान कराया। इसके बाद द्वारचार के लिए बारात तैयार हो कर पहुंची। द्वारचार की रस्म के साथ बारातियों को खाना खिला शुरू किया गया। इसी दौरान विवाद हो गया।

बताते है कि खाना मन पसंद न होने से दूल्हा व दूल्हन पक्ष के लोगों में जमकर कहासुनी शुरू हो गई। जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। जिसमें एक बाराती का हाथ टूट गया। गुस्साए जनातियों ने दूल्हा समेत बारातियों को अंबेडकर पार्क मे बंदी बना लिया।

सूचना पाकर रात में ही डायल 112 व मितौली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराने का प्रयास किया। प्रयास असफल होने पर बारातियों को बंधन मुक्त कराकर पुलिस वापस चली गई। सुबह प्रधान व ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराया। दूल्हा पक्ष के लोगों को शादी का सारा खर्च दुल्हन पक्ष को देने पर बात बनी। इस पर दूल्हा पक्ष के लोग सारा खर्च देने के बाद बारात बिना दुल्हन ही वापस ले गए।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story