Top Stories

कैब ड्राइवर ने लड़की से कहा- मैं उबर इंडिया का CEO हूं, लड़की ने गूगल किया और फिर..

Shiv Kumar Mishra
12 March 2022 7:07 PM IST
कैब ड्राइवर ने लड़की से कहा- मैं उबर इंडिया का CEO हूं, लड़की ने गूगल किया और फिर..
x

लोग अक्सर कैब बुक करके दफ्तर या अन्य जगहों पर जाते रहते हैं लेकिन कई बार यात्रा के उनके अनुभव अच्छे रहते हैं तो कई बार कड़वे रहते हैं। एक बेहद ही मजेदार मामला सामने आया जब एक लड़की उबर कैब बुक करके जा रही थी तो उसे जब ड्राइवर के बारे में पता चला तो वह पहले तो हैरान रह गई, इसके बाद ड्राइवर के साथ सेल्फी लेने लगी। यह ड्राइवर कोई और नहीं थे बल्कि उबर इंडिया और उबर साउथ एशिया के चीफ थे। लड़की इसके बाद बहुत खुश हो गई और उसने सोशल मीडिया पर यह कहानी बताई।

दरअसल, प्रभजीत सिंह इस समय उबर इंडिया और उबर साउथ एशिया के चीफ हैं और वे खुद ड्राइवर बनकर सड़क पर निकले थे। दिल्ली और गुरुग्राम की दो लड़कियों ने अपने सोशल मीडिया पेज पर प्रभजीत सिंह के साथ सेल्फी पोस्ट करते हुए यह कहानी बताई है। लिंक्डइन पर अनन्या द्विवेदी ने प्रभजीत सिंह के साथ एक सेल्फी पोस्ट करते हुए इस बारे में बताया कि काम पर जाने के लिए घर से ऑफिस के लिए निकली और कैब बुक कराया।

थोड़ी देर बाद ड्राइवर ने अपना परिचय दिया तो अनन्या ने गूगल किया और ड्राइवर सच में प्रभजीत सिंह निकले। ऐसा ही मामला एक और लड़की के साथ हुआ है। मधुवंती नामक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिना ड्रॉप लोकेशन जाने ही उबर ड्राइवर का ऑन दी वे मैसेज मिलना पहले ही बहुत इंप्रेसिव था, बाद में उबर इंडिया के सीईओ से मिलकर मेरा दिन बन गया।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कई अन्य यात्रियों के लिए भी प्रभजीत सिंह ड्राइवर बने। जैसे ही यह घटनाएं सामने आईं, लोग प्रभजीत सिंह की सादगी की तारीफ करने लगे। किसी ने लिखा कि यह पढ़कर आज वाकई में दिन बन गया। एक शख्स ने इन लड़कियों को काफी लकी बताया और कहा कि ऐसे शख्स से मिलकर बहुत अच्छा लगा होगा। फिलहाल प्रभजीत सिंह को सोशल मीडिया पर काफी वाहवाही मिल रही है।

Next Story