Begin typing your search...

मार्च का महीना मेष, वृषभ, सहित चार राशि वालों के लिए रहेगा शानदार

मार्च का महीना मेष, वृषभ,  सहित चार राशि वालों के लिए रहेगा शानदार
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

वर्तमान में मकर राशि में बुध, मंगल, शुक्र और शनि की युति से मकर राशि में चतुग्रही योग बन रहा है। मकर राशि में ग्रहों के इस शुभ संयोग का सभी जातकों के जीवन पर गहरा असर पड़ेगा। जानें किन 4 राशि के जातकों को होगा विशेष लाभ

मेष- आपकी राशि के दशम यानी करियर व कर्म भाव में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसलिए व्यापार में आपको धन लाभ हो सकता है। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा।

वृषभ- आपकी राशि के नवम यानी भाग्य व विदेश यात्रा भाव में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसलिए आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वह पूरा होगा। नौकरी में तरक्की संभव है। व्यापार में विस्तार के लिए समय शुभ है।

तुला- आपकी राशि के चतुर्थ यानी माता व सुख भाव में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की या इंक्रीमेंट हो सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक- आपकी राशि के तीसरे यानी पराक्रम व भाई-बहन भाव में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई-बहन का साथ मिलेगा। गुप्त शत्रुओं पर विजय हासिल होगी। व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सुजीत गुप्ता
Next Story