Top Stories

दारा सिंह चौहान के ऊपर स्याही फेंकने वाले आरोपी ने किया सरेंडर लपेटे में लिया बीजेपी नेताओं को

Smriti Nigam
21 Aug 2023 6:32 AM GMT
दारा सिंह चौहान के ऊपर स्याही फेंकने वाले आरोपी ने किया सरेंडर लपेटे में लिया बीजेपी नेताओं को
x
धोसी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) के ऊपर काली स्याही फेंकने के आरोपी अभिमन्यु यादव ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है

धोसी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) के ऊपर काली स्याही फेंकने के आरोपी अभिमन्यु यादव ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. बता दें कि आरोपी अभिमन्यु यादव ने कोपागंज थाने में सरेंडर किया है. इसी के साथ आरोपी अभिमन्यु ने स्याही फेंकवाने का आरोप भाजपा नेता प्रिंस यादव पर भी लगा दिया है।

भाजपा नेता प्रिंस यादव की चाल- आरोपी अभिमन्यु

आरोपी अभिमन्यु का पुलिस के पास सरेंडर के लिए जाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अभिमन्यु कह रहा है कि ये सब भाजपा नेता प्रिंस यादव की चाल है. अभिमन्यु ने कहा कि भाजपा नेता प्रिंस यादव ने उनसे कहा था कि तुम स्याही फेंक दो.उनके कहने पर मैंने स्याही फेंक दी.

आरोपी अभिमन्यु ने आगे कहा,प्रिंस यादव ने उससे कहा था कि तुम स्याही फेंक दो, हम तुम्हें बचा लेंगे. मैंने अकेले ही स्याही फेंक दिया. वीडियो भी उनके लोगों ने ही बनाई होगी।

दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई थी स्याही

आपको बता दें कि बीते रविवार को घोसी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान पर काली स्याही फेंकी गई थी. बता दें कि रविवार को दारा सिंह चौहान चुनाव प्रचार के लिए निकले थे. इसी दौरान उनपर किसी व्यक्ति ने काली स्याही फेंक दी थी. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. स्याही फेंकने के बाद युवक फरार हो गया था. पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही थी. इस घटना के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे थे.

इसी बीच आरोपी अभिमन्यु यादव ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. इसी के साथ उसने भाजपा नेता पर ही बड़ा आरोप लगा दिया है.

बता दें कि आरोपी अभिमन्यु यादव ने कोपागंज थाने में सरेंडर किया है. इसी के साथ आरोपी अभिमन्यु ने स्याही फेंकवाने का आरोप भाजपा नेता प्रिंस यादव पर भी लगा दिया है।

12 घंटे में स्याही कांड पर अखिलेश के दो ट्वीट

ऊपर वाली फोटो सामने आने के कुछ ही देर बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा- जब घोसी में स्याही फेंकने वाले ने खुद ही बता दिया कि ये काम उससे भाजपाइयों ने ही करवाया है तो फिर अब आगे और क्या कहना। अभी आगे देखिएगा। हार का डर भाजपा से क्या-क्या न कराए। घोसी की जनता सपा की साइकिल ही चुनेगी।

इससे पहले, स्याही कांड के तुरंत बाद दारा सिंह चौहान ने इसमें सपा का इनवॉल्वमेंट बताया था। कहा था कि सपा को पता है वह चुनाव हार रही है। इसी बौखलाहट में सपा के गुंडों ने स्याही फेंकने का काम किया। सपा पर लगते आरोपों के बीच अखिलेश ने रविवार रात 9.50 ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया। कहा- स्याही कांड में हर बार आरोपी पकड़ा गया। ये वाला हाथ नहीं आया क्यों? हारी हुई भाजपा सहानुभूति पाकर सहानुभूति पाकर जीतना चाहती है। ये खेल अब पुराना हो गया है। जनता सब समझती हैं।

Next Story