- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
UP Election Phase 2: 9 जिलों की 55 सीटों पर जानें कितनी फीसदी हुई वोटिंग, आज चुनाव आयोग से अंतिम आंकड़े जारी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दूसरे चरण के मतदान का आधिकारिक प्रतिशत राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को जारी किया है। सोमवार को नौ जिलों के 55 विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ था। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक कुल मतदान 64.42 प्रतिशत हुआ है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने इस चरण के मतदान के अंतिम आंकड़े मंगलवार को जारी किए हैं। दूसरे चरण में कुल 64.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। 2017 में इस नौ जिलों में कुल मतदान का प्रतिशत 65.53 था। सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहांपुर के 55 विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को मतदान हुआ था। इस दौरान कई जगह पर झड़प तथा ईवीएम में खराबी के बाद भी मतदाता जोश के साथ उमड़े थे।
सोमवार को सहारनपुर में 71.13, बिजनौर में 65.91, मुरादाबाद में 67.26, संभल में 62.87, रामपुर में 64.26, अमरोहा में 71.98, बदायूं में 59.24, बरेली में 61.67 तथा शाहजहांपुर में 59.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन नौ जिलों में रामपुर तथा मुरादाबाद में ही 2017 के विधानसभा चुनाव से अधिक मत पड़े हैं।
पांच मंत्रियों सहित 586 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद : दूसरे चरण के मतदान में पांच मंत्रियों सहित कुल 586 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है। इस चरण में शाहजहांपुर सीट से वित्त मंत्री सुरेश खन्ना चुनाव मैदान में हैं। बिलासपुर से जलशक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, बदायूं से नगर विकास राज्य मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, चंदौसी से माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी चुनाव मैदान में हैं। आयुष राज्यमंत्री रहे डा. धर्म सिंह सैनी नकुड़ सीट से सपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री मो. आजम खां रामपुर व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम स्वार सीट से चुनाव मैदान में हैं। संभल से सपा के टिकट से पूर्व मंत्री इकबाल महमूद व अमरोहा से पूर्व मंत्री महबूब अली भी चुनाव लड़ रहे हैं।