Top Stories

रात में पत्नी ने लगाई फांसी, सुबह पति ने देखा तो फंदे से लटक रहा था शव

Shiv Kumar Mishra
2 Oct 2021 10:32 AM GMT

चित्रकूट जिले के राजापुर तहसील क्षेत्र के बरद्वारा गांव में शुक्रवार देर रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब पति सो कर उठा तो देखा कि पत्नी का शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बता दें कि मामला राजापुर तहसील क्षेत्र के बरद्वारा गांव का है। शुक्रवार देर रात गांव निवासी भजनिया की पत्नी खुशबू देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब पति भजनिया सो कर उठा तो घर में सन्नाटा छाया हुआ था। जब घर में जाकर देखा तो पत्नी का शव फंदे से लटका मिला।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर सीओ शिव प्रकाश सोनकर, थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा, हल्का इंचार्ज कन्हैया लाल पांडे, तहसीलदार अजय कटियार, लेखपाल रामसुमेर सहित कई पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे।

Next Story