राष्ट्रीय

बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए BJP और JDU के बीच बनी सहमति

सुजीत गुप्ता
29 Jan 2022 1:03 PM GMT
बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए BJP और JDU के बीच बनी सहमति
x

पटना।विधान परिषद की 24 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए बिहार भाजपा और जदयू के बीच सहमति हो गई है।इसके तहत भाजपा 13 और जदयू 11 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे।भाजपा अपने हिस्से की एक सीट लोक जनशक्ति पार्टी (पारस) गुट को देगी। मिली जानकारी के अनुसार जदयू और भाजपा दोनों ही दल अपने-अपने हिस्से से ही सहयोगी दलों को सीटें देंगे। शनिवार की दोपहर इसी सिलसिले में भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इसके बाद ही दोनों दलों के बीच इस फॉर्मूले पर आखिरी सहमति बन गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनो नेताओं के बीच करीब एक घंटे चली वार्ता में कई मुद्दों पर बात हुई। इस दौरान भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री आवास से निकलने के बाद उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि विधान परिषद चुनाव में सीटों को लेकर राजग में सहमति बन गई है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि पहले भी कोई विवाद नहीं था, विमर्श चल रहा था, अब उस पर सहमति बन गई है।

TagsBJPJDU
सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story