Top Stories

मेष-मिथुन सहित इन 5 राशियों को मिलेगा पैसा ही पैसा, क्योंकि 31 मार्च को कुंभ राशि में गोचर करेंगे शुक्र?

Shiv Kumar Mishra
30 March 2022 6:50 AM GMT
मेष-मिथुन सहित इन 5 राशियों को मिलेगा पैसा ही पैसा, क्योंकि 31 मार्च को कुंभ राशि में गोचर करेंगे शुक्र?
x

Venus Transit In Aquarius 2022: शुक्र ग्रह को धन का स्वामी कहा जाता है, इनकी कृपा जिस भी राशि पर होती है उस राशि वाले मालामाल हो जाते हैं। 31 मार्च को शुक्र सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर मकर राशि की यात्रा पूरी करके कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र इस राशि पर 27 अप्रैल शाम 6 बजकर 14 मिनट तक यात्रा करेंगे उसके बाद शुक्र मीन राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर से राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और किसकी कुंडली में ये शुभ प्रभाव देने वाले हैं इसकी जानकारी हम आपको देंगे।

शुक्र को कष्टनिवारक कहा जाता है। आइए जानते हैं शुक्र ग्रह का प्रबल प्रभाव किस राशियों में पड़ रहा है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर बेहद लाभकारी होने वाला है। इस दौरान आपको एक से अधिक जगह से आमदनी होगी। आपका बिजनेस फलेगा-फूलेगा। इस दौरान आप बिजनेस ट्रिप भी कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपकी लव लाइफ भी बेहतरीन होगी। आप अपने रिश्ते को एक कदम आगे भी ले जा सकते हैं। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा, भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। नए वाहन और नई जमीन भी आप खरीद सकते हैं। आपके बॉस से संबंध मधुर बनेंगे। संतान का योग भी बन रहा है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का गोचर अच्छे प्रभाव दिलाएगा। आपका पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग बन रहे हैं। विदेशी कंपनी से भी जॉब का ऑफर आ सकता है। जमीन और जायदाद को लेकर अगर किसी परेशानी में हैं तो वो भी दूर होगा। आपमें ऊर्जा भरपूर मात्रा में रहेगी। हालांकि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, मगर उसके बाद भी घर का वातावरण शांत रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए ये समय भाग्यशाली रहेगा। इस दौरान ऑफिस में आपके काम को सराहना मिलेगी। आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी मिलेगी। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो ये समय अनुकूल है, आपको मनचाहा पद मिलेगा। घर-परिवार में फंक्शन होने के योग भी दिख रहे हैं। धर्म के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा, तीर्थ यात्रा भी कर सकते हैं।

कर्क राशि

राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके जीवन में कई तरह के प्रभाव डाल सकता है। इस दौरान आपकी शादी-विवाह से जुड़ी बातें टल सकती हैं। विद्यार्थियों को नंबर के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। लव लाइफ भी आपकी प्रभावित हो सकती है। संतान से जुड़ी चिंता भी आपको हो सकती है। किसी से वाद-विवाद करने से बचें। इस दौरान आप शेयर मार्केट और स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने से बचें, हानि की संभावना है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के बिजनेस में मुनाफा होने का योग दिख रहा है। बिजनेस पार्टनर के साथ आपका रिश्ता अच्छा होगा। व्यापार का विस्तार करने के लिए सोच रहे हैं तो ये सही समय है। नौकरी करने वालों के लिए भी अच्छा समय है, आपको काम के सिलसिले में बाहर भी जाना पड़ सकता है। जीवनसाथ के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगे। प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो ये समय बात आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के जीवन में भी शुक्र के प्रभाव होंगे। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपके गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वो आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। करियर आपका अच्छा होगा। नौकरी तलाश रहे हैं तो ये तलाश पूरी हो सकती है। इस वक्त उधार लेने और देने से बचें। अगर आप कुछ बड़ा करने के बारे में सोच रहे हैं तो जब तक कार्य पूरा ना हो उस बारे में किसी को जानकारी ना दें।

तुला राशि

तुला राशि के पंचम विद्या भाव में शुक्र गोचर करेंगे, जिससे कई सुखद परिणाम मिल सकते हैं। आप जो लंबे समय से सोच रहे हैं वो सारी योजनाएं पूरी होंगी। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए ये वक्त काफी अच्छा है। आपकी लव लाइफ अच्छी होगी, लव मैरिज करनी है तो बात आगे बढ़ाइए सही समय आ गया है। करियर के लिहाज से भी यह समय अच्छा है। बिजनेस में भी आमदनी बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का गोचर अच्छे लाभ दिला रहा है। कॉस्मेटिक्स या कपड़े का बिजनेस करते हैं तो आपकी आमदनी बढ़नी तय है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है, पढ़ाई के लिए वो बाहर भी जा सकते हैं। अगर विदेश जाना चाहते हैं पढ़ाई के लिए तो थोड़ी और मेहनत करिए आपका ये सपना भी पूरा हो सकता है। नए वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य के लिए आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है।

धनु राशि

राशि से तीसरे पराक्रम भाव में शुक्र गोचर कर रहा है, आपका स्वभाव शांत होगा, लेकिन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। बेवजह के लेन-देन से बचें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो जल्द ही आपकी तलाश पूरी होगी। सरकारी नौकरी वालों का ट्रांसफर हो सकता है। भाई-बहनों से रिश्ते बेहतर होंगे।

मकर राशि

मकर राशि के व्यापारियों के लिए ये समय अच्छा है, फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शुक्र का गोचर आपको प्रमोशन दिला सकता है। आपकी सैलरी भी बढ़ने के योग बन रहे हैं। निजी जीवन भी अच्छा होगा, हालांकि खर्चे बढ़ सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में आएंगे।

कुंभ राशि

आपकी राशि में शुक्र का आना लाभदायक माना जाता है। आपकी आमदनी बढ़ेगी, बिजनेस में लाभ होगा। लव लाइफ अच्छी होगी। संतान प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। ये गोचर आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा।

मीन

शुक्र का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं है। बेवजह के खर्चे आपको तनाव दे सकते हैं। धनहानि के योग भी बन रहे हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। नौकरी में जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी होगी। वाद-विवाद से दूर रहिए। घूमने-फिरने में भी पैसे खर्च होंगे।

Next Story