लाइफ स्टाइल

Karan Kundrra's birthday: करण कुंद्रा के बर्थडे पर फैंस यूं कर रहे हैं विश

Shiv Kumar Mishra
11 Oct 2021 3:31 AM GMT
Karan Kundrras birthday: करण कुंद्रा के बर्थडे पर फैंस यूं कर रहे हैं विश
x
Karan Kundrra's birthday

मशहूर अभिनेता करण कुंद्रा 'बिग बॉस 15' में नज़र आ रहे हैं और अपनी गेम प्लानिंग की वजह से सुर्खियों में हैं। आज उनका जन्मदिन है। उन्होंने 'घरवालों' के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

वहीं, सोशल मीडिया पर #HappyBirthdayKaran ट्रेंड हो रहा है। उनके वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई हैं। फैंस 'BB 15' में उनका दमदार अवतार देखकर बेहद खुश हैं और वे अभी से ही उन्हें इस सीजन का विनर मान रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करण कुंद्रा को कंटेस्टेंट्स ने सरप्राइज दिया और उनके लिए घर में ही छोटा-सा केक काटा। सभी ने मिलकर करण का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

करण के फैंस इंटरनेट के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। उन्हें शो के अंदर उनकी स्ट्रैटजी पसंद आ रही है। सभी उनके गेम प्लान की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें रियल प्लेयर बता रहे हैं। देखिए फैंस के ट्वीट:




Next Story