Top Stories

दिल्ली में आयोजित होगा तिलकामांझी सम्मान समारोह

सुजीत गुप्ता
26 Nov 2021 7:43 AM GMT
दिल्ली में आयोजित होगा तिलकामांझी सम्मान समारोह
x

दिल्ली। स्वाधीनता सेनानी शुभकरण चूड़ीवाला की याद में तिलकामांझी राष्ट्रीय सम्मान समारोह 2021 का आयोजन 28 नवंबर को गांधी शांति प्रतिष्ठान , दिल्ली में होगा। स्पेशल कवरेज न्यूज के 9 वें वर्षगांठ पर अंग मदद फाउंडेशन द्वारा तिलकामांझी राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब हो हर साल इस कार्यक्रम में देश - विदेश से समाजसेवा, पत्रकारिता,शिक्षा, चिकित्सा,साहित्य,कला,खेल, मानवाधिकार , महिला सशक्तिकरण आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हस्तियों को तिलकामांझी सम्मान से सम्मानित किया जाता है।

फाउंडेशन की सचिव वंदना झा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में सुप्रसिद्ध गाँधीवादी विचारक राधा भट्ट और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री दुष्यंत गौतम उपस्तिथ होंगे। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में शालिनी श्रीनेत, सविता चड्ढा आदि मौजूद होंगी। सम्मान समारोह की जानकारी देते हुए चयन समिति के अध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष देश विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लगभग 30 हस्तियों का चयन इस सम्मान के लिए हुआ है। देश के विभिन्न राज्य में बिहार से 7, दिल्ली से 5, राजस्थान से 1, गुजरात से 2, उत्तरांखड से 2, गुजरात से 2, उत्तर प्रदेश से 4, पंजाब,त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ से 1 चयन हुआ है। जिसमें पूर्णिया जिले के जिलाधिकारी राहुल कुमार, बिजनौर के एसडीएम मांगेराम चौहान, वरिष्ठ पत्रकार बलवंत तक्षक, समाजसेविका शर्मिष्ठा सोलंकी, डॉ राजाराम त्रिपाठी, डॉ अरविंद, दिलीप निनामा, त्रिपुरारि, आलोक पाठक, मिनी जैन, पांचाली देबवर्मा, तरुण घोष आदि का नाम शामिल है। वही विदेश से स्टॉकहोम, स्वीडन में भारतीय मूल की मानवाधिकार अधिवक्ता पारुल शर्मा का नाम शामिल है।

तिलकामांझी राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन पिछले 7 वर्षों से अंग मदद फाउंडेशन व अन्य सहयोगी संस्थाओ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। हालांकि ये आयोजन इससे पहले बिहार के भागलपुर में हुआ करता था लेकिन इस वर्ष इस राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन गांधी शांति प्रतिष्ठान, दिल्ली में सुबह 11 बजे से होगा। अबतक इस सम्मान से देश - विदेश में विभिन्न विधा में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लगभग 200 से अधिक हस्तियों को सम्मानित किया जा चुका है।इस वर्ष देश - विदेश के कई लोग इस सम्मान समारोह में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

Next Story