Top Stories

नामाकंन का आखिरी दिन आज, जानें वाराणसी में अब तक कितने लोगों ने किया पर्चा दाखिला

सुजीत गुप्ता
17 Feb 2022 3:59 AM GMT
नामाकंन का आखिरी दिन आज, जानें वाराणसी में अब तक कितने लोगों ने किया पर्चा दाखिला
x

यूपी वीधानसभा चुनाव का पहले और दूसरे चरण का मतदान हो चुका है वहीं अंतिम चरण में होने वाले मतदान के लिए वाराणसी में अधिसूचना जारी के बाद कलेक्ट्रेट में नामांकन कराने का आज यानि 17 फरवरी को अंतिम दिन होगा। वाराणसी में 8 सीट पर विधानसभा सीट है।

वाराणसी में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 50 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व 25 लोगों का नामांकन हो चुका है। बुधवार को पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से 3, अजगरा (अजा) से 8, शिवपुर से 9, रोहनिया से 5, वाराणसी उत्तरी से 5, वाराणसी दक्षिणी से 8, कैंटोंमेंट (कैंट) से 6 और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से 6 लोगों ने नामांकन किया। कुल मिलाकर बुधवार को 50 लोगों ने नामांकन किया। अबतक कुल 75 लोग नामांकन कर चुके हैं।

इन लोगों ने किया नामांकन पत्र दाखिल

पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से बाबूलाल बहुजन समाज पार्टी, श्याम लाल सिंह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, अमरनाथ सिंह आम आदमी पार्टी के अलावा अजगरा (अजा) से त्रिभुवन राम भाजपा, विद्या देवी बहुजन मुक्ति पार्टी, सुनील कुमार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, रीमा देवी पूर्वांचल महा पंचायत, रीता कुमारी भारतीय सामाजिक क्रांति दल, महेंद्र राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल, अनूप कुमार निर्दल, रघुनाथ बहुजन समाज पार्टी ने नामांकन किया। जबकि शिवपुर से राजेंद्र प्रसाद मौर्य राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल, विजय कुमार राष्ट्र उदय पार्टी, मनोज कुमार मौर्य जन अधिकार पार्टी, उषा आम जनता पार्टी (इंडिया), गिरीश भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, संतोष मूरत सिंह जनसंघ पार्टी, अजय यादव आजाद भारत पार्टी (यूनाइटेड), आशीष पांडेय निर्दल, सुभाष चंद्र निर्दल से। इसके साथ ही रोहनिया से शैलेंद्र जन अधिकार पार्टी, अरुण बहुजन समाज पार्टी, पल्लवी आम आदमी पार्टी, उर्मिला देवी बहुजन मुक्ति पार्टी, राजेश्वर प्रसाद सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, वाराणसी उत्तरी से रोहनी जायसवाल आम आदमी पार्टी, श्याम प्रकाश बहुजन समाज पार्टी, अंबर सिंह राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी, नरेंद्र नाथ दुबे अडिग लोकदल, अशोक श्रीवास्तव राष्ट्रीय कृषक दल के अलावा वाराणसी दक्षिणी से शिव प्रसाद गुप्ता राइट टू रिकॉल पार्टी, परवेज अहमद खान ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल, पारस राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी, शाहिद जमाल निर्दल, विजय शंकर पांडेय विकासशील इंसान पार्टी, दिनेश बहुजन समाज पार्टी, मुदिता इंडियन नेशनल कांग्रेस, अशोक मौलिक अधिकार पार्टी और कैंटोंमेंट से राजेश कुमार मिश्र भारती कांग्रेस, संतोष कुमार मौर्य जन अधिकार पार्टी, कौशिक कुमार पांडेय बहुजन समाज पार्टी, आनन्द कुमार जनता दल यूनाइटेड, श्रीकांत आर्या बहुजन मुक्ति पार्टी, राजेश गुप्ता सम्यक पार्टी ने नामांकन किया। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से सुनील पटेल निर्दल, अंजू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, योगीराज सिंह निर्दल, सुरेंद्र सिंह पटेल समाजवादी पार्टी, अरविंद कुमार त्रिपाठी बहुजन समाज पार्टी, सुरेंद्र जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

बतादें कि 10 फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो 17 फरवरी तक चलेगी. वहीं 12 और 13 फरवरी को अवकाश रहेगा. अवकाश के दिन नामांकन नहीं हुआ. 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नामांकन वापसी 21 फरवरी तक कर सकते है. 7 मार्च को मतदान होगा और 10 मार्च को मतगणना होगी.



Next Story