Top Stories

Today's big news आज की बड़ी खबर: लोजपा सांसद प्रिंस राज पासवान पर रेप की FIR दिल्ली में दर्ज

Shiv Kumar Mishra
14 Sep 2021 4:29 AM GMT
Todays big news आज की बड़ी खबर: लोजपा सांसद प्रिंस राज पासवान पर रेप की FIR दिल्ली में दर्ज
x

दिल्ली : लोक जन शक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज पासवान पर FIR दर्ज हुई है. यह रिपोर्ट कोर्ट के आदेश दे दर्ज हुई है. प्रिंस राज पासवान केंद्रीय मंत्री पशुपतिनाथ पासवान के बेटे है. पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भतीजे है.

सांसद प्रिंस पासवान पर रेप से जुड़े मामले में कोर्ट के आदेश के बाद FIR दिल्ली में दर्ज की गई है. तीन महीने पहले पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश जारी किया है.

समस्‍तीपुर से लोजपा के सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दिल्‍ली के एक थाने में युवती का यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में उनके बड़े भाई चिराग पासवान पर भी धमकाने का आरोप लगाया जा रहा है। लोजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष राजू तिवारी का कहना है कि चिराग को इस मामले की जानकारी थी। पीड़‍िता ने उनसे मिलकर इस बाबत शिकायत की थी। इसके बाद उन्‍होंने दोनों पक्षों को बैठाकर बात कराई थी और आपस में रजामंदी नहीं होने पर पुलिस तक जाने की सलाह दी थी। राजू ने कहा कि चिराग पर मामले को दबाने का आरोप बेबुनियाद है।

आपको बता दें कि यह मामला काफी पुराना है और प्राथमिकी कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुई है। पीड़‍िता काफी लंबे समय से दिल्‍ली के थानों का चक्‍कर लगा रही थी। इस बाबत उसने कई बार इंटरनेट मीडिया और समाचार संगठनों के जरिए आरोप लगाया था कि राजनीतिक प्रभाव के चलते पुलिस उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है। वह कई टीवी डिबेट में भी शामिल हो चुकी है। उसने खुद बताया था कि वह प्रिंस राज के साथ लंबे समय तक रही है। दिल्‍ली की यह लड़की लोकसभा चुनाव के दौरान प्रिंस के समर्थन में प्रचार करने के लिए समस्‍तीपुर भी आई थी।

यह मामला चिराग पासवान की चिट्ठी के बाद खास तौर पर चर्चा में आया था। पार्टी में टूट के बाद चिराग ने एक चिट्टी अपने इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल से जारी की थी। इसमें उन्‍होंने लड़की का नाम लेते हुए बताया था कि कैसे उन्‍होंने इस मामले में अपने चचेरे भाई प्रिंस राज की मदद की थी। चिराग ने चिट्ठी जारी कर यह बताने की कोशिश की थी कि वे अपने परिवार के लिए हमेशा खड़े रहे, बावजूद चचेरे भाई प्रिंस राज और चाचा पशुपति पारस ने उन्‍हें दगा दे दिया। हालांकि बाद में मामला तूल पकड़ने के बाद चिराग ने पहली चिट्ठी को हटाते हुए दूसरी चिट्टी भी जारी की थी, जिसमें युवती का नाम हटा दिया गया था।

इस मामले में लोजपा सांसद प्रिंस राज ने भी पुलिस से शिकायत की थी। उन्‍होंने आरोप लगाया था कि उन्‍हें ब्‍लैकमेल किया जा रहा है। मामले में युवती की ओर से रुपए मांगे जाने का आरोप लगा था, हालांकि युवती ने मीडिया के कैमरों के सामने कई बार आकर इस आरोप का खंडन किया था। उल्‍टे युवती ने दावा किया था कि कई बार तो उसने खुद प्रिंस को रुपए देकर मदद की है। आपको बता दें कि चिराग पासवान की चिट्ठी में नाम आने के बाद युवती ने अपने चेहरा और नाम सार्वजनिक करते हुए दोनों भाइयों पर आरोप लगाए थे। कई मीडिया संगठनों ने इसे सार्वजनिक भी कर दिया, हालांकि जागरण डाट काम नाम और चेहरा उपलब्‍ध रहते हुए भी ऐसा नहीं कर रहा है।

Next Story