Top Stories

Today's Daily Panchang and Horoscope :आज का दैनिक पंचांग व राशिफल, बुधवार 20 अप्रैल 2022

Shiv Kumar Mishra
20 April 2022 2:03 AM GMT
Aaj ka Rashifal 3 april 2022: रविवार 03 अप्रैल से, शनिवार 09 अप्रैल 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
x

Aaj ka Rashifal 3 april 2022: रविवार 03 अप्रैल से, शनिवार 09 अप्रैल 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)

पंचांग

वैशाख मासे, कृष्ण पक्षे

तिथि चतुर्थी 13:52:20

नक्षत्र ज्येष्ठा 23:40:12

योग वरियान 13:37:38

करण बालव 13:52:20

करण कौलव 24:31:07

वार बुधवार

चन्द्र राशि वृश्चिक 23:40:12

चन्द्र राशि धनु 23:40:12

सूर्य राशि मेष

रितु वसंत

आयन उत्तरायण

संवत्सर राक्षस

विक्रम संवत 2079 विक्रम संवत

शाका संवत 1944 शाका संवत

राशिफल:-

मेष राशि:- आज आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुश मिजाज माहौल में बीतेगा, जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।

वृष राशि:- आज आपको सामाजिक जीवन की जरूरत है, अपने पारिवारिक जीवन और व्यवसायिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें।

मिथुन राशि:- आज किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभचिंतको के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि:- आज इस समय आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जिसकी वहज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि:- आज आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।

कन्या राशि:- आज घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा,ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। आज आत्मबल के चलते समस्याओं पर विजय मिलेगी। सहोदरों से निराशा होगी।

तुला राशि:- आज इस अवधि के दौरान आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे, नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

वृश्चिक राशि:- आज नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा।

धनु राशि:- आज विदेश व निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। तमाम परेशानियों के बावजूद आपके मित्र आपका साथ देंगे। उदर विकार, कमर दर्द से प्रभावित रहेंगे।

मकर राशि:- आज इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग है।

कुम्भ राशि:- आज आप स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।

मीन राशि:- आज धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी। इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Next Story