Top Stories

स्वामी विवेकानन्द के नक्शेकदम पर चलते हुए दो अमेरिकी नागरिकों ने की अमरनाथ यात्रा

Smriti Nigam
13 July 2023 12:12 PM IST
स्वामी विवेकानन्द के नक्शेकदम पर चलते हुए दो अमेरिकी नागरिकों ने की अमरनाथ यात्रा
x
ये दोनों अमेरिका के कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं और इनकी तस्वीरें अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने शेयर की हैं।

ये दोनों अमेरिका के कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं और इनकी तस्वीरें अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने शेयर की हैं।

अमेरिकी नागरिकों ने की अमरनाथ यात्रा: स्वामी विवेकानंद के नक्शेकदम पर चलने का दावा करने वाले दो अमेरिकी नागरिकों ने इस साल अमरनाथ यात्रा की है।

ये दोनों अमेरिका के कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं और इनकी तस्वीरें अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने शेयर की हैं।

दो अमेरिकी तीर्थयात्रियों में से एक ने कहा,हम कैलिफोर्निया में एक आश्रम-मंदिर में रहते हैं। हम तीन साल से अमरनाथ आने का सपना देख रहे हैं।हम यात्रा और पूजा के वीडियो यूट्यूब पर देखते थे। यह एक ऐसा अनुभव रहा जिसे हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते। स्वामी विवेकानन्द कश्मीर आये और अमरनाथ के दर्शन किये। उन्हें यहां एक अनोखा अनुभव हुआ

उनका कहना है कि पहाड़ों और पवित्र गुफा के अंदर उन्होंने जिस प्रकार की शांति का अनुभव किया है वह बहुत ही चमत्कारिक है उसको वह शब्दों में नहीं बता सकते हैं उनका कहना है कि वह लोगों से चाहते हैं कि ऐसी जगह पर हमेशा शांति बनी रहे यहां हम अपने सभी सपनों को स्वच्छ बनाने के लिए भोलेनाथ को धन्यवाद देते हैं।उन्होंने श्राइन बोर्ड द्वारा यात्रियों के लिए की गई व्यवस्था, 'दर्शन' और 'पूजा' को 'त्रुटिहीन' बताया।

खराब मौसम और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश के कारण शुक्रवार, 7 जुलाई को बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर अमरनाथ यात्रा निलंबित कर दी गई थी।भारी बारिश के कारण तीर्थयात्रा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा, जिसके कारण तीर्थयात्रियों को बालटाल और नुनवान आधार शिविरों में रुकना पड़ा।

विवेकानंद के नक्शेकदम पर चलने का दावा करने वाले दो अमेरिकी नागरिकों ने इस साल अमरनाथ यात्रा की है।

ये दोनों अमेरिका के कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं और इनकी तस्वीरें अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने शेयर की हैं।

Next Story