Top Stories

69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत छूटे पदों पर होगी नियुक्ति, आदेश जारी

सुजीत गुप्ता
24 Dec 2021 11:34 AM GMT
69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत छूटे पदों पर होगी नियुक्ति, आदेश जारी
x

बेसिक शिक्षा परिषद की 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत छूटे हुए 17 हजार पदों पर जल्द ही शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ सतीश द्विवेदी ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की विसंगति को दूर करने के लिए आरक्षित वर्ग के प्रभावित अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया आज से ही प्रारंभ कर दी गई है।

राज्यमंत्री डॉ. द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र को प्रॉसेस फ्लो उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की चयन सूची 28 दिसंबर तक तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र की ओर से प्राप्त कराई गई चयन सूची का परीक्षण 29 दिसंबर तक किया जाएगा। राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र की वेबसाइट पर सूची का प्रकाशन भी 30 दिसंबर को कर दिया जाएगा। सूची प्रकाशित होने के बाद जिले स्तर पर नए साल पर छह जनवरी को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story