राष्ट्रीय

UP Congress Manifesto: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी

UP Congress Manifesto: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी
x

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बाद अब कांग्रेस ने भी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को 'उन्नति विधान' नाम से घोषणा पत्र जारी किया।

इस मौके पर कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम अब तक दो घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं जिसमें से पहला महिलाओं के लिए और दूसरा युवाओं के लिए था। अब हम तीसरा और अंतिम घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। इसके लिए हमने करीब एक लाख लोगों से बात की जिनकी आकांक्षाओं को इसमें शामिल किया गया है। हमने समाज के हर वर्ग से बात की और यह जन घोषणा पत्र तैयार किया है।

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किए गए वादे:

- सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

- किसानों का कर्जा 10 दिन में माफ किया जाएगा।

- बिजली बिल आधा किया जाएगा।

- 20 लाख सरकारी नौकरियां देंगे। 12 लाख पद खाली हैं जिसे भाजपा ने नहीं भरा है। हम आठ लाख नौकरियां और देंगे।

-10 लाख रुपये तक के इलाज की मुफ्त व्यवस्था करेंगे।

- आवारा पशुओं से नुकसान होने पर 3000 रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

- दो रुपये में गोबर खरीदा जाएगा। जैसा कि छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है।

- छोटे व्यापारियों की मदद करेंगे और लघु उद्योगों को और मजबूत बनाएंगे।

- संविदा नियुक्ति बंद की जाएगी। संविदाकर्मियों का नियमितीकरण किया जाएगा। आउटसोर्सिंग बंद की जाएगी।

- झुग्गीवासियों को भूमि अधिकार दिया जाएगा।

- ग्राम प्रधानों का वेतन 5 हजार व चौकीदारों का वेतन भी बढ़ाया जाएगा।

- कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले योद्घाओं के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

- शिक्षामित्रों का नियमितीकरण व मानदेय वृद्घि की जाएगी।

- अनुसूचित जातियों व जनजातियों के बच्चों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।

- पूर्व सैन्यकर्मियों के लिए एक विधान परिषद की सीट आरक्षित की जाएगी।

- सच्चाई लिखने वाले और दिखाने वाले पत्रकारों से मुकदमें खत्म किए जाएंगे।

- महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती उनके अपने जिले में की जाएगी।



Next Story