
- Home
- /
- Top Stories
- /
- उर्वशी रौतेला ने शेयर...
उर्वशी रौतेला ने शेयर की बाथरूम फोटो, बोल्डनेस देख मचल उठे फैंस

नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपने प्रोजेक्ट्स के अलावा बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जानी-जाती हैं. उर्वशी ने अपनी जबरदस्त अदाकारी से तो दर्शकों का दिल जीता ही है. साथ ही लोग उनकी दिलकश अदाओं के दीवाने रहते हैं.
फिर सुर्खियों आईं उर्वशी
अब उर्वशी एक बार फिर से अपने लेटेस्ट पोस्ट के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बाथरूम से मिरर सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं. उनकी हॉटनेस देख फैंस बेकाबू हो गए हैं. इस बात में कोई दोरान नहीं है कि उर्वशी ने फिर से इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है. इस सेल्फी में उर्वशी की अदाएं देखने लायक हैं.
रेड बिकिनी और मैचिंग स्कर्ट में दिखीं एक्ट्रेस
सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि उर्वशी रेड बिकिनी और मैचिंग स्कर्ट में नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में उर्वशी का ग्लैमरस लुक दिखाई दे रहा है. एक्ट्रेस कैमरे के सामने दिलकश अदाएं दिखाकर लोगों को मदहोश करती नजर आ रही हैं. पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'अपनी आत्मा और अंतरात्मा को उड़ने दो.'




