राष्ट्रीय

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इस सीट से चुनाव लड़ेंगे

सुजीत गुप्ता
20 Jan 2022 9:05 AM GMT
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इस सीट से चुनाव लड़ेंगे
x

बीजेपी ने उत्तराखंड चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है। कुल 59 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से लड़ेंगे चुनाव। राज्य में 70 सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान किया जाना है।


गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष, चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार संसदीय बोर्ड में शामिल थे।

लेकिन 11 के करीब सीटों पर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया। संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद राज्य नेतृत्व की अलग से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ एक-एक सीट पर चर्चा हुई लेकिन फिर भी सहमति नहीं बन पाई है। सूत्रों ने बताया कि जिन 11 के करीब सीटों पर पेच फंसा हुआ है वे सभी मौजूदा विधायकों की हैं। जबकि कुछ सीटों पर पैनल में भेजे गए सभी नाम मजबूत हैं। बगावत की स्थिति को देखते हुए पार्टी सहमति बनाने के प्रयास कर रही है।

विधानसभा की 11 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के चयन पर पेच फंस गया है। बुधवार को नई दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक में इन सीटों पर सहमति बनाने के प्रयास हुए लेकिन कई दौर के मंथन के बाद भी अंतिम निर्णय नहीं हो पाया। विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों के चयन के लिए बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। बैठक के दौरान सभी 70 सीटों पर एक-एक कर प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन किया गया।


सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story