Top Stories

उत्तराखंड में भाजपा रच रही इतिहास, बंपर जीत के साथ पुष्कर सिंह धामी नही बन सकते सीएम

सुजीत गुप्ता
10 March 2022 10:50 AM GMT
उत्तराखंड में भाजपा रच रही इतिहास, बंपर जीत के साथ पुष्कर सिंह धामी नही बन सकते सीएम
x

विधानसभा चुनाव के 23 दिन बाद आज उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों नतीजे आने शुरू हो गए हैं। जिस तरह के नतीजे और बढ़त भाजपा ने बना रखा है उससे उनकी सरकार बनना लगभग तय है। यह उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ निराशा लगी है।

खटीमा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम राउंड की मतगणना पूरी हो गई है कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद कापड़ी ने भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 6951 मतों से करारी शिकस्त दी। कुल 91325 मतों में से पुष्कर सिंह धामी को 40675 एवं कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 47626 वोट मिले। इसके बाद अब फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री बदले जाएंगे।

भुवन चंद कापड़ी युवा नेता हैं और उत्तराखंड के कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। युवाओं के बीच लोकप्रिय भुवन चंद कापड़ी उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में जनरल सेक्रेटरी के पद पर भी रह चुके हैं। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन महज 2709 वोट से हारे गए थे। भुवन कापड़ी को 26,830 वोट मिले थे, जबकि पुष्कर सिंह धामी को 29,539 वोट हासिल हुए थे।



Next Story