Top Stories

भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 105.43 करोड़ के पार पहुंचा

Desk Editor
30 Oct 2021 7:42 AM GMT
भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 105.43 करोड़ के पार पहुंचा
x
पिछले 24 घंटों में 13,543 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है

पीआईबी, नई दिल्ली: देश अब तक 100 करोड़ से अधिक वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार कर चुका है इसके लिए डब्ल्यूएचओ ने भारत की तारीफ भी की है।

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 56,91,175 खुराकें देने के साथ ही भारत ने 105.43 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 1,05,43,13,977 के आंकड़े तक पहुंच गया है।

पिछले 24 घंटों में 13,543 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,36,41,175 है।

पिछले लगातार 125 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है।

पिछले 24 घंटों में कुल 14,313 नये मामले सामने आये।सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,61,555 है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.47 प्रतिशत हैं। जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

Next Story