Top Stories

विकास दुबे की 67 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

विकास दुबे की 67 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
x

बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की 67 करोड़ की संपत्तियां जब्त कर ली गई हैं। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि अब लखनऊ व कानपुर देहात के डीएम को संपत्तियों पर रिसीवर बैठाने का पत्र भेजा जाएगा। आदेश जारी करके गैंगस्टर कोर्ट भेज दिया गया है। विकास दुबे को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

एसपी आउटर अजीत सिन्हा की रिपोर्ट पर डीएम कोर्ट ने इन्हें अटैच कर दिया। प्रशासन द्वारा अटैच की गई संपत्तियों में बिकरू, चौबेपुर, कानपुर देहात और लखनऊ में स्थित 13 अचल और 10 चल संपत्तियां शामिल हैं। अब संपत्तियों पर तहसीलदार स्तर का अधिकारी बतौर रिसीवर तैनात होगा। कानपुर देहात व लखनऊ डीएम को रिसीवर बैठाने का पत्र भेजा जाएगा।

बिकरू कांड को अंजाम देने वाले विकास दुबे, उसकी पत्नी रिचा दुबे और अन्य रिश्तेदार की बेनामी संपत्तियों की काफी समय से जांच चल रही थी। विकास के बिकरू स्थित मकान पर बुलडोजर चलने के बाद उसकी अन्य संपत्तियों पर भी नजर थी। पुलिस की रिपोर्ट के बाद डीएम कोर्ट ने संपत्तियां जब्त कर लीं। ये संपत्तियां विकास दुबे, उसकी मां सरला दुबे, पत्नी ऋचा दुबे, छोटे भाई दीपू, बेटे आकाश और शानू के नाम पर हैं।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story