Top Stories

MLC चुनाव में मिर्जापुर से भाजपा के विनीत सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय, अब भाजपा की चार सीटों पर जीत तय

सुजीत गुप्ता
23 March 2022 10:40 AM GMT
MLC चुनाव में मिर्जापुर से भाजपा के विनीत सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय, अब भाजपा की चार सीटों पर जीत तय
x

एमएलसी चुनाव मे मिर्जापुर से भाजपा प्रत्याशी विनीत सिंह 

यूपी एमएलसी चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के अगले ही दिन बुधवार को मिर्जापुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। कारण ये के बेहद ही नाटकीय घटनाक्रम के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह यादव ने नामांकन वापस ले लिया है।

इस खबर के बाद से विनीत सिंह के समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। हालिया संपन्न विधानसभा चुनाव में भी मिर्जापुर की सभी सीटों पर भाजपा गठबंधन की ही जीत हुई थी। एमएलसी चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। जिसके बाद उन्होंने भाजपा से नामांकन किया।

पर्चा वापसी से कुछ देर पहले ही बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने देवी चौधरी ने आरोप लगाया था कि मंगलवार की दोपहर से उनका प्रत्याशी रमेश सिंह यादव लापता है, फोन नहीं उठा रहा है। अपहरण की आशंका भी जताई। मामले में देवी चौधरी ने अखिलेश यादव को भी पत्र भेजा था।

इस बीच सपा प्रत्याशी रमेश यादव ने बुधवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। जिले के सपा नेता कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। रमेश के नामांकन वापस लेते ही भाजपा व विनीत सिंह समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव में विनीत सिंह एक अकेले प्रत्याशी बचे है, इस लिहाज से उनका चुना जाना तय माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के मतदान से पहले ही भारतीय जनता पार्टी का चार सीटों पर जीतना तय हो गया है। दरअसल, तीन एमएलसी सीटों (एटा-मैनपुरी-मथुरा, मथुरा-एटा-मैनपुरी और बुलंदशहर) के समाजवादी पार्टी (सपा) समेत बाकी निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। वहीं मिर्जापुर में सपा प्रत्याशी ने पर्चा वापस ले लिया है।

Next Story