राष्ट्रीय

44 साल के सैफुल ने बकरी के साथ किया निकाह, दहेज़ में मिला... देखें Video

Desk Editor Special Coverage
12 Jun 2022 4:47 PM IST
44 साल के सैफुल ने बकरी के साथ किया निकाह, दहेज़ में मिला... देखें Video
x
जब से डिजिटल मीडिया (Digital Media) का चलन बढ़ा है लोगों में वायरल होने का क्रेज भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया (social media) पर वायरल होने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। इसी बीच ऐसा ही एक मामला इंडोनेशिया (indonesia) से सामने आया है।

जब से डिजिटल मीडिया (Digital Media) का चलन बढ़ा है लोगों में वायरल होने का क्रेज भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया (social media) पर वायरल होने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। इसी बीच ऐसा ही एक मामला इंडोनेशिया (indonesia) से सामने आया है। जहां एक शख्स ने मशहूर होने के लिए बकरी (goat bride) के साथ निकाह कर लिया।

रिपोर्ट में बताया गया कि शादी करने वाले का नाम सैफुल आरिफ (Saiful Arif) है, जिसकी उम्र 44 साल है। वह YouTube और TikTok पर कंटेंट क्रिएटर हैं। आरिफ ने 5 जून को निकाह किया था। इसमें कई स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। इसके लिए सभी आवश्यक रस्मों को भी अदा किया गया। इसके अलावा दूल्हे ने भी शादी की फुल ड्रेस पहनी थी, जबकि बकरी ने खास ड्रेस पहनी थी।

इस निकाह में सैफुल आरिफ को 117 रुपये दहेज के रूप में दिए गए हैं। इस वीडियो (video) को शख्स ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद इस निकाह का वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर खूब वायरल (viral video) हुआ। जिसमे देखा जा सकता हैं कि होने वाली दुल्हन (goat bride) को शॉल से ढकी हुई थी और स्थानीय लोग पारंपरिक पोशाक में शादी समारोह में शामिल होते हैं।

हालांकि, जब मामले ने तूल पकड़ा तो उस शख्स ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी और कहा कि भविष्य में वह ऐसा कुछ भी वायरल करने के लिए नहीं करेगा। एक यूजर ने ट्वीट (user tweeted) कर लिखा कि यह शख्स अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है। इसके इलाज की जरूरत है। दूसरे व्यक्ति ने शादी में शामिल लोगों व युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Next Story