लाइफ स्टाइल

'द कश्मीर फाइल्स' से पहले विवेक अग्निहोत्री ने बनाई हैं ये 7 फिल्में, दो में तो थे कई बोल्ड सीन

सुजीत गुप्ता
17 March 2022 10:20 AM GMT
द कश्मीर फाइल्स से पहले विवेक अग्निहोत्री ने बनाई हैं ये 7 फिल्में, दो में तो थे कई बोल्ड सीन
x

विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए किर्तिमान गढ़ रही है। 6 दिन में 100 करोड़ के बेहद करीब पहुंचने वाली है। वही द कश्मीर फाइल्स को बनाने वाले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) लगातार सुर्खियों में हैं और फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

द कश्मीर फाइल्स के बाद से बहुत से लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि विवेक अग्निहोत्री कौन हैं और कैसे उन्हें यह फिल्म बनाने का आइडिया आया? लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश में जुटे हुए हैं। हालांकि इससे पहले भी विवेक अग्निहोत्री कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। भले ही विवेक अग्निहोत्री को इन फिल्मों से लोकप्रियता न मिली हो लेकिन उनकी बनाई कई फिल्में अपने बोल्ड सीन की वजह से हिंदी सिनेमा में खूब चर्चा में रही थीं।

यहां तक कि एक फिल्म की वजह से तो विवेक अग्निहोत्री को लोगों और दोस्तों तक की आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। तो चलिए जानते हैं उनकी वह फिल्में जो अलग-अलग वजह से खूब चर्चा का विषय बनी थीं।

हेट स्टोरी (Hate Story) साल 2012 में आई फिल्म हेट स्टोरी में काफी बोल्ड सीन थे, और इसी वजह से यह फिल्म काफी चर्चा में रही थी। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि हेट स्टोरी बनाने के बाद दोस्तों ने उनकी आलोचना शुरु कर दी थी। आपको बता दें कि फिल्म हेट स्टोरी को विक्रम भट्ट ने लिखा था।

जिद (Zid) इस इरॉटिक थ्रिलर फिल्म में करणवीर शर्मा, मनारा चोपड़ा और श्रद्धा दास ने लीड रोल अदा किया था। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में भी कई बोल्ड सीन थे। इस फिल्म ने साल 2014 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।

बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम (Buddha in a Traffic Jam) साल 2016 में रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम' एक सोशल पॉलिटिकल ड्रामा थी। इस फिल्म में अरुणोदय सिंह लीड रोल में थे। उनके अलावा इस फिल्म में माही गिल, पल्लवी जोशी, गोपाल सिंह, अनुपम खेर भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए थे।

द ताशकंद फाइल्स (The Tashkent Files) इस फिल्म की कहानी पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्‍त्री जी की रहस्यमयी मौत के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, नशीरुद्दीन शाह, पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक, मंदिरा बेदी और श्‍वेता बसु ने अहम रोल निभाया था।

जुनूनियत (Jonooniyat) साल 2016 में आई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में पुलकित सम्राट और यामी गौतम लीड रोल में थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी। इस फिल्म में गुलशन देवैया और ऋषिता भट्ट भी अहम रोल में थे।

चॉकलेट (Chocolate) साल 2005 में में विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म चॉकलेट से बॉलीवुड निर्देशन में अपना डेब्यू किया था, इसी के साथ वह इस फिल्म के स्क्रीन राइटर भी थे। फिल्म चॉकलेट में एक्टर इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता लीड रोल में दिखाई दिए थे, इसके अलावा फिल्म में अनिल कपूर, इरफान खान और सुनील शेट्टी जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में भी काफी बोल्ड सीन दिखाए गए थे।

दन दना दन गोल (Dhan Dhana Dhan Goal) निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'दन दना दन गोल' एक स्पोर्ट्स ड्रामा थी। इस फिल्म में बिपाशा बसु, अरशद वारसी और जॉन अब्राहम ने काम किया था। इस फिल्म का गाना बिल्लो रानी काफी हिट हुआ था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story