Top Stories

घुटने तक बर्फ में वॉलीबॉल खेल रहे देश के जवान, देंखे वीडियो

सुजीत गुप्ता
14 Jan 2022 5:53 AM GMT
घुटने तक बर्फ में वॉलीबॉल खेल रहे देश के जवान, देंखे वीडियो
x

भारतीय सेना के जवानों का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जवान वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि बर्फबारी के बीच घुटने तक गहरी जमी बर्फ में जवान वॉलीबॉल खेल रहे हैं। ओलों के बीच में वॉलीबॉल खेलना आसान नहीं है। जवानों के इस साहस की जमकर सराहना हो रही है।

वीडियो को देखकर लोग सहम जा रहे हैं। साहसी जवानों की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी ठंड में जवान कितनी मेहनत करते हैं। यूजर्स का कहना है कि इसमें कोई संदेह नहीं कि हमारे पास सबसे फिट और मजबूत जवान हैं, जो मुश्किल से मुश्किल हालात में देश की रक्षा के लिए तत्पर हैं।

37 हजार से ज्यादा बार देखा गया वीडियो37 हजार से ज्यादा बार देखा गया वीडियोइस वीडियो को IAS अधिकारी अविनाश शरण ने शेयर किया है। अभी तक इसे 37 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही इस पर सैकड़ों कमेंट्स भी आए हैं। लोगों का कहना है कि जवानों का यह हौसला प्रभावित करने वाला है। जवान ऐसी जगह पर वॉलीबॉल खेल रहे हैं जहां ऑक्सीजन लेवल बहुत नीचे रहता है। यूजर्स ने इंडियन आर्मी को अपना सलाम भेजा है और जय हिन्द कहा है।



सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story