Top Stories

यूपी में मौसम ने ली करवट बढ़ने लगी ठंड, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Weather changed in UP, cold has started, know how the weather will be.
x

यूपी में बदला मौसम शुरू हुई ठंड 

उत्तर प्रदेश का मौसम इन दिनों तेजी से बदलने लगा हैष ठंड धीरे धीरे बढ़ने लगी है। आइए जानते हैं कि कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

UP Weather: उत्तर प्रदेश में अब धीरे धीरे ठंड बढ़ने लगी है। सुबह-शाम के साथ साथ अब दिन में ठंडक का एहसास होने लगा है। सुबह शाम तो तापमान कम होने के कारण सर्दी का एहसास हो रहा है। ठंड के दस्तक के साथ लोगों ने अपने पंखे और कूलर बंद करके चादर और हल्‍के कंबल भी न‍िकाल लिए हैं। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र से सटे ज‍िलों में ठंड का असर जल्‍द होने लगा है। राजधानी लखनऊ समेत गोरखपुर, जौनपुर और पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा।

जानिए कैसा रहेगा आज आपके जिले का मौसम

राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। तो वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि इन जिलों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस लेकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से लेकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Also Read: World Cup2023: रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीता दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान को हराया

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story