Top Stories

ट्रांसजेंडर कैदी ने महिला जेल में दो महिलाओं को किया प्रेग्नेंट! मच गया बवाल

Shiv Kumar Mishra
21 July 2022 10:51 AM GMT
ट्रांसजेंडर कैदी ने महिला जेल में दो महिलाओं को किया प्रेग्नेंट! मच गया बवाल
x
Weird News Transgender Prisoner Impregnated Two Women At Jail

अमेरिका में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। अमेरिका की न्यू जर्सी में एक ट्रांसजेंडर कैदी ने जेल में दो साथी महिला कैदियों को प्रेग्नेंट कर दिया है। यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इसके बाद ट्रांसजेंडर कैदी को पुरुषों की जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। अब ट्रांसजेंडर कैदी ने नई जेल में हैरेसमेंट किए जाने का आरोप लगाया है।

ट्रांसजेंडर डेमी माइनर ने अपने सौतेले पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी थी जिसकी वजह से वह तीस साल की सजा काट रही है। जेल प्रशासन ने एडना महान करेक्शन्ल फैसिलिटी से हटाकर उसको स्टेट यूथ करेक्शन्ल फैसिलिटी में भेज दिया है। 27 वर्षीय डेनी ने दावा किया है कि ट्रांसफर के दौरान उन्हें गालियां दी गईं। डेमी का दावा है कि उन्होंने अपनी जांच के लिए एक महिला की मांग की थी जिसके बाद उनका मजाक उड़ाया गया। इसके साथ ही उन्होंने पीटने का भी आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि माइनर ने पुरूष जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि वो महिला ट्रांसजेंडर हैं। उन्होंने जस्टिस 4 डेमी ब्लॉग पर अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया है। माइनर ने बताया कि उन्हें कुछ समय के लिए न्यू जर्सी स्टेट के जेल में भेजा गया था।

उन्होंने कहा कि वहां पर गार्ड्स उसे पुरुषों की तरह पुकारते थे। इस दौरान वहां पर ऐसी घटना घटी जिसके बाद बवाल मच गया। यहां पर दो महिला कैदी प्रेग्नेंट हो गई हैं। जेल विभाग ने भी दावा किया है और आरोप लगाया है कि माइनर ने वहां की दो कैदियों को प्रेग्नेंट किया है।

जेल विभाग के दावे को माइनर ने खारिज किया है और कहा है कि वह सिर्फ एक महिला हैं। इसके अलावा कुछ नहीं हैं। उनका कहना है कि वह ट्रांसजेंडर महिला हैं। वह पुरूष जेल में रहने के लिए भी तैयार हैं।

ट्रांसजेंडर कैदी ने आरोप लगाया है कि पुरूष जेल में उनके साथ गलत व्यवहार होता है और उनको सबसे हिंसक जेलों में से एक में रखा गया है। इसके साथ ही मेरे अधिकारों का उल्लंघन किया गया है। माइनर ने बताया है कि दो महीने पहले घटी घटना की सजा के तौर मुझे वहां से शिफ्ट किया गया है जो गलत है।

जेलों के माहौल से परिचित एक शख्स ने एक मीडिया से बातचीत में कहा कि मनोरंजन के दौरान कैदियों के कमरे खोल दिए जाते हैं। इसी दौरान एक कैदी दूसरे कैदी के कमरे में चले जाते हैं और बाथरूम में संबंध बनाते हैं।

Next Story