Top Stories

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में भर्ती

सुजीत गुप्ता
25 Oct 2021 1:27 PM GMT
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में भर्ती
x

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करवाया गया है। एम्स से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें मलेरिया हो गया है।

जगदीप धनखड़ को एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। जहां मेडिसिन के अतिरिक्त प्रोफेसर डा. नीरज निश्चल के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जगदीप धनखड़ बुखार होने के बाद शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। शनिवार को उनका ब्लड सैंपल लेकर जांच की गई थी, जिसमें मलेरिया होने की पुष्टि हुई। इसके बाद सोमवार को दोपहर में उन्हें एम्स में भर्ती किया गया। एम्स के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को बुखार हो रहा था। तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वे शुक्रवार को कोलकाता से दिल्ली पहुंच गए। यहां पर उनकी खून की जांच की गई तो मलेरिया की पुष्टि हुई। इसके बाद उनको एम्स के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया। जहां पर डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। उम्र अधिक होने के कारण राज्यपाल के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रख रही है।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story