राष्ट्रीय

क्या बदल जायेगा कांग्रेस का नेतृत्व? कौन होगा कांग्रेस के नए अध्यक्ष! सियासी गलियारों में इन नामों की हो रही चर्चा

सुजीत गुप्ता
12 March 2022 9:54 AM GMT
क्या बदल जायेगा कांग्रेस का नेतृत्व? कौन होगा कांग्रेस के नए अध्यक्ष! सियासी गलियारों में इन नामों की हो रही चर्चा
x

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन वैसा नही रहा जिस तरह से होना चाहिए और करारी हार होई हार के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के घर शुक्रवार की शाम बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के स्थायी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर चर्चा हुई।

पंजाब की सत्ता पर शासन करने के बाद भी कांग्रेस विधानसभा चुनावों में 18 सीटों पर सिमट गई, जबकि 'आप' ने 92 सीटों पर जीत हासिल करते हुए पंजाब में अपनी पहली जीत दर्ज की। कांग्रेस गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भी अपनी पकड़ बनाए रखने में नाकाम रही।

चुनाव में हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संजय झा ने सोनिया गांधी से सचिन पायलट को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का आग्रह किया है। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री, पायलट, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी सहयोगी हैं। संजय झा ने कहा, "सचिन पायलट को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पार्टी का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी देने का समय आ गया है। वह एक मेहनती नेता है।"

कहा जा रहा है कि बैठक में जी-23 सदस्यों ने स्थायी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है। पांच राज्यों में कांग्रेस के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाना जरूरी हो गया है। हालांकि, इसके लिए चुनावों से पहले भी कई बैठकें हो चुकी हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार कांग्रेस को युवा नेतृत्व की जरुरत है। राहुल गांधी को कमान नहीं दी गई तो अगले दावेदार सचिन पायलट हो सकते हैं।

पायलट ग्रासरूट पर काम करने वाले युवा नेता हैं। साथ ही उनमें दायित्व और लोगों को साथ चलने की योग्यता है। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राजस्थान में कांग्रेस को मजबूत किया है। उनके नेतृत्व में भारी संख्या में युवा और नौजवान कांग्रेस से जुड़े हैं। ऐसे में हो सकता है कि पायलट बहुत जल्द कांग्रेस की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया। 2024 तक सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम प्रमुख बने रहने के लिए चुना गया था। कांग्रेस सभी राज्यों में बुरी तरह हारी है। पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह अपने दोनों सीटों पर हार गए। वहीं नवजोत सिंह सिद्दू, अमरिंदर कौर और हरीश रावत को भी करारी हार मिली है।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story