Top Stories

Jammu and Kashmir CM and PDP President Mehbooba Mufti:हिजाब पर आये फैसले पर PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने क्यों किया ये सवाल?

Shiv Kumar Mishra
15 March 2022 2:04 PM IST
Jammu and Kashmir CM and PDP President Mehbooba Mufti:हिजाब पर आये फैसले पर PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने क्यों किया ये सवाल?
x

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा, हिजाब पर जो फैसला कोर्ट ने कायम रखा है वो बहुत ही निराश करने वाला फैसला है. एक लड़की और एक महिला को ये भी अधिकार नहीं है कि वो क्या पहने और क्या नहीं पहने.

PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा, मैं समझती हूं कि एक तरफ तो हम बहुत बड़े दावे करते हैं औरतों के अधिकारों की कि उनको सशक्त बनाना है और दूसरी तरफ हम उनको ये भी हक नहीं देते हैं कि वो क्या पहने और क्या नहीं और अगर वो अपनी मर्जी के मुताबिक कपड़े पहनती हैं तो उन्हें परेशान किया जाता है,

महबूबा मुफ़्ती ने कहा, सड़कों पर किस तरह से मवाली उनके पीछे पड़ जाते हैं और वहां की सरकारें तमाशबीन बन जाती हैं. मैं समझती हूं कि ये बहुत गलत है हर इंसान, औरत और बच्ची को हक होना चाहिए कि वो क्या कपड़े पहने और क्या नहीं. इसका फैसला अदालतों के पास नहीं होना चाहिए.

Next Story