Top Stories

पत्‍नी बनी जासूस तो खुल गई पति की पोल, जानें पूरा मामला

सुजीत गुप्ता
20 March 2022 1:23 PM GMT
पत्‍नी बनी जासूस तो खुल गई पति की पोल, जानें पूरा मामला
x

आधी रात को पति के मोबाइल पर बलविंदर, परविंदर, मन्नू और रिंकू जयपुर के फोन आते थे। पत्नी को शक हुआ तो सोचने लगी कोई ना कोई ऐसी बात है जो हमें पता नही चल रहा, पत्नी ने जासूसी करना शरु कर दिया। शक सही निकला। पति प्रेमिका के नंबर पुरुषों के नाम से सेव करता था। पत्नी ने क्लास ली तो प्रेमिका के साथ रफूचक्कर हो गया। अब पुलिस से शिकायत की है।

मामला आगरा के सिकंदरा क्षेत्र का है। थाने पहुंची एक शिक्षिका ने अपने पति के लापता होने की सूचना दी। बताया कि पिछले डेढ़ साल से पति के एक महिला से संबंध हैं। आधी रात को पति के मोबाइल पर बलविंदर का फोन आता था। उसे शक हुआ। एक रात पति नशे में था। फोन उसने रिसीव किया। वह कुछ बोलती इससे पहले दूसरी तरफ से एक महिला ने डांटना शुरू कर दिया। कहने लगी कि फोन क्यों नहीं किया। लेकिन उसकी आवाज सुनकर फोन काट दिया। उसने क्लेश की। पति ने बलविंदर का नंबर डिलीट कर दिया। उसके बाद परविंदर नाम से नंबर सेव कर लिया।

दूसरी बार भी पति पकड़ा गया। तीसरी बार उसने मन्नू के नाम से नंबर सेव किया। पति बाथरूम भी जाता तो मोबाइल साथ ले जाता। व्हाट्स एप पर ऑन लाइन रहता था। पति ने नया बहाना बनाया। कहा कि फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट है। रात को घर आना बंद कर दिया। जानकारी हुई कि रात को वह प्रेमिका के घर रहता है। उसने प्रेमिका का घर पता किया। उसके घर पहुंची। पता चला कि पति पहले ही प्रेमिका के साथ भाग गया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अमृतसर निवासी है। लगभग डेढ़ दशक पहले वह मथुरा में एक स्कूल में पढ़ाती थी। पति वहां वैन चालक था। उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी कर ली। दो बच्चे हैं। पति को दोबारा किसी ओर से इश्क हो गया है। पति ने उसे बर्बाद कर दिया। उसने नौकरी करके आठ लाख रुपये जोड़े थे। पति ने खर्च कर दिए। मंगलसूत्र बेच दिया। कोरोना में स्कूल वैन बंद हो गई। पति बेरोजगार हो गया। जूता फैक्ट्री में नौकरी करने लगा। वहां किसी महिला के चक्कर में पड़ गया।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story