Top Stories

एकतरफा प्यार में पागल पत्नी ने खौफनाक तरीके से पति को मार डाला

सुजीत गुप्ता
28 April 2022 8:50 AM GMT
एकतरफा प्यार में पागल पत्नी ने खौफनाक तरीके से पति को मार डाला
x

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां दो बच्चों की मां ने अपने पति को ही मार डाला है ये घटना पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ के बड़ी रेतवईयां गांव का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पिपराइच के बड़ी रेतवईयां निवासी स्व. मुन्ना चौहान के बेटे मुकेश (32) की शादी करीब 11 साल पहले महराजगंज जिले के पनियरा निवासी खुशबू चौहान से हुई थी। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। उसके दो छोटे बच्चे रोहन (6) व छोटू (4) हैं।

पुलिस के अनुसार रात में खाना खाने के बाद पति-पत्नी व बच्चे सो गए थे। गुरूवार की भोर में खुशबू ने अपने ही पति मुकेश के नाक व मुंह को तकिये से दबाकर मार डाला। फिर सोने का नाटक कर सो गई। सुबह उठी और घर का काम करने लगी। जब बच्चे सो कर उठे तो वह पिता को मृत देखा। बच्चों ने अन्य घरवालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पत्नी खुशबू टूट गई और हत्या की बात कबूल कर ली। हालांकि उसने कहा कि पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। बुधवार की शाम को भी मारपीट किया था। जिससे वह आहत थी और उसकी हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार हत्यारोपी महिला खुशबू दो बार अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी है। वह चिलबिलवा के एक युवक से प्रेम करती थी। उसी के साथ दो बार भागी थी। बाद में पुलिस से शिकायत के बाद वह घर आई थी। वहीं दोनों बच्चे भी महिला के साथ थाने पर हैं।

मामले में इंस्पेक्टर पिपराइच मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि युवक का मुंह व नाक दबाकर हत्या किया गया है। आरोपी पत्नी पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही केस दर्ज कर उसे जेल भिजवाया जाएगा।



सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story