
- Home
- /
- Top Stories
- /
- लखनऊ सुपर जाएंट्स पर...
लखनऊ सुपर जाएंट्स पर 'गंभीर' संकट, क्या टीम का साथ छोड़ देंगे गंभीर

गौतम गंभीर।
Gautam Gambhir In IPL: आईपीएल 2024 से पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स को बड़ा झटका लगा है। लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर गौतम गंभीर अगले साल होने वाले आईपीएल में साथ नहीं होगें। केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स गौतम गंभीर की मेंटरशिप के बिना ही इस बार का आईपीएल खेलेगी।
क्या है अलग होने का कारण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2024 में गौतम गंभीर लोकसभा चुनाव के कारण लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ नहीं होंगे। इस दौरान गौतम गंभीर अपनी पार्टी के लिए काम करेंगे। भारतीय टीम के पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में गौतम गंभीर को पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस कारण पूर्व भारतीय क्रिकेटर आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ बतौर मेंटर नहीं जुड़ पाएंगे। लेकिन अब तक इस पर कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गौतम गंभीर आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर की भूमिका में नहीं होंगे।
आईपीएल 2023 सीजन में विराट कोहली और गौतम गंभीर ने बटोरी थी सुर्खियां...
आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर का आपस में कहासुनी हो गयी थी। इस विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं था जब विराट कोहली और गौतम गंभीर आमने-सामने हो गए हों। इससे पहले आईपीएल 2013 में विराट कोहली और गौतम गंभीर आमने-सामने हो गए थे। आईपीएल 2023 सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स निराशाजनक रहा था। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स के नियमित कप्तान केएल राहुल ने चोट के कारण बीच में ही टूर्नामेंट छोड़ दिया था। जिसके बाद ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने कप्तान की भूमिका निभाई थी।
Also Read: लखनऊ में रामायाण पर आधारित बनेगा पार्क, जानिए क्या होगी खासियत
उद् भव त्रिपाठी
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।