Top Stories

योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से स्वतंत्रता सेनानी महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर बनेगा विश्वविद्यालय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे आधारशिला

Desk Editor
9 Sep 2021 6:04 AM GMT
योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से स्वतंत्रता सेनानी महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर बनेगा विश्वविद्यालय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे आधारशिला
x
वह देश के पहले ऐसे सूरमा हैं जिन्होंने अंग्रेज दासता के खिलाफ न केवल परचम बुलंद किया बल्कि अफगानिस्तान जाकर पहली आजाद भारत सरकार का एलान भी कर दिया।

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश :जाट नरेश राजा महेंद्र प्रताप सिंह को AMU को अपनी जमीन दान करने के बावजूद भी AMU में मामूली सा भी सम्मान नहीं मिला..

उन्ही राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से अब अलीगढ़ में विश्वविद्यालय बनेगा। उन्ही राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर 14 सितंबर को योगी सरकार की कोशिशों से बनने वाले विश्वविद्यालय की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे।

इस विश्वविद्यालय से अलीगढ़ मंडल में शामिल अलीगढ़ हाथरस, एटा एवं कासगंज जिले के लगभग 400 महाविद्यालयों की संबद्धता की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। विश्वविद्यालय में परंपरागत पाठ्यक्रम के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट और अन्य रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू होंगे। यह विश्वविद्यालय आने वाले समय में अलीगढ़ मंडल एवं इस क्षेत्र के विकास का एक धुरी बनेगा।

विश्वविद्यालय के प्रस्ताव ने इतिहास में गुम हो चुके उनके उस योगदान को भी पूरी दुनिया के सामने उजागर कर दिया है जो उन्होंने देश की आजादी के लिए किया है।

वह देश के पहले ऐसे सूरमा हैं जिन्होंने अंग्रेज दासता के खिलाफ न केवल परचम बुलंद किया बल्कि अफगानिस्तान जाकर पहली आजाद भारत सरकार का एलान भी कर दिया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग दो साल पहले अलीगढ़ की चुनावी सभा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापना का एलान किया था।

और अब योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है, सवाल उठता है कि क्या हमारे स्वतंत्रता सेनानी जात-पात काल, विभाजन के मध्य धंसे हुए हैं?

Next Story