Top Stories

32 साल बाद बहन ने तोड़ी चुप्पी, दो भाइयों पर 27 साल तक गैंगरेप करने का लगाया आरोप, दर्ज कराई एफआईआर

Arun Mishra
8 Oct 2021 9:40 AM GMT
32 साल बाद बहन ने तोड़ी चुप्पी, दो भाइयों पर 27 साल तक गैंगरेप करने का लगाया आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
x

सांकेतिक तस्वीर 

पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गुरुग्राम : एक महिला ने अपने ही दो भाइयों पर 27 साल तक गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उसने महिला पश्चिम थाने में की है। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, जल्द ही गिरफ्तारी भी होगी।

32 साल बाद शिकायत

पुलिस में की गई शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि 1990 में उसकी शादी हुई थी। पति उसे उत्तर प्रदेश से गुड़गांव ले आया था। उसका पति उसके भाइयों की एक कंपनी में काम करता था। महिला ने आरोप लगाया कि इस कंपनी के मालिक दोनों भाई कंपनी के अंदर बीते 27 सालों से उसके साथ गैंगरेप कर रहे थे। जब भी वह विरोध करती थी, तो उसे जान से मारनी की धमकी देते। उसका आरोप है कि 2017 तक उसके साथ ऐसा ही चलता रहा। लेकिन अब 32 साल बाद वह आरोपियों के खिलाफ हिम्मत जुटा पाई है।

जांच चल रही है

बुधवार रात महिला थाना वेस्ट में दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story