Top Stories

तीन बच्चों को छोड़ महिला ने थामा प्रेमी का हाथ, पति ने काफी समझाया, नहीं मानी पत्नी बात

सुजीत गुप्ता
3 March 2022 2:00 PM GMT
तीन बच्चों को छोड़ महिला ने थामा प्रेमी का हाथ, पति ने काफी समझाया, नहीं मानी पत्नी बात
x

प्रेमी को माला पहनाती महिला

प्यार का ऐसा नशा चढ़ा की पति और तीन बच्चों को छोड़कर देवर प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी, ये सब घटना पति देखता रह गया और पत्नी दूसरे पति के साथ वहां से चली गई। मैनपुरी के करहल तहसील में गुरुवार को एक चौंकाने वाला यह मामला लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।

करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। बताया गया है कि महिला के गांव के ही रहने वाले मुंहबोले देवर से प्रेम संबंध हो गए। दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। पति को इस बात की भनक भी नहीं लग सकी। महिला ने देवर के साथ रहने का फैसला कर लिया।

गुरुवार को महिला मुंहबोले देवर के साथ तहसील मुख्यालय पहुंची। कुछ देर बाद उसका पति भी वहां आ गया। उसकी मौजूदगी में महिला ने शपथ पत्र पर पति से अलग रहने की बात लिख दी। पति कुछ समझ पाता, उससे पहले ही महिला ने मुंहबोले देवर के गले में वरमाला डाल दी। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

पति ने महिला को काफी समझाया, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं हुई। वह मुंहबोले देवर के साथ कार में बैठ कर वहां से चली गई। महिला के पति का कहना है कि जब पत्नी साथ नहीं ही रहना चाहती तो वह क्या कर सकता है। उसने उसे बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह चली गई और तीनों बच्चों को छोड़ गई।

उधर, महिला का कहना था कि पति शराबी है और कुछ कमाता नहीं था। परेशान होकर उसने मुंहबोले देवर के साथ रहने का फैसला किया। वहीं महिला द्वारा पहले पति की मौजूदगी और बिना तलाक के दूसरी शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई।

Next Story