Top Stories

महिला का खौफनाक कदम दो बच्चों संग खुद को लगाई आग, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

सुजीत गुप्ता
20 March 2022 8:31 AM GMT
महिला का खौफनाक कदम दो बच्चों संग खुद को लगाई आग, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
x

बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांगकला गांव स्थित पश्चिमपुर गांव में रविवार सुबह पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर विवाहिता संजू देवी (35) ने अपने दो बच्चे सूर्यांश (7) और तीन माह के प्रियल के साथ मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। स्थिति गम्भीर होने पर ग्रामीणों ने उसे बड़ागांव स्थित एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में प्रियल की मौत हो गई।

घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया है कि संजू का जीजा राज अक्सर उससे मिलने घर आता था। जिसका संजू का पति रवि प्रकाश विरोध करता था।इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक, फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी गांव निवासी संजू का जीजा राज मनबढ़ था। वह बातचीत में अक्सर रवि प्रकाश की पिटाई भी कर देता था। रविवार सुबह भी वो संजू के घर पर पहुंचा। उस वक्त रवि प्रकाश घर पर नहीं था। थोड़ी देर बाद रवि जब घर लौटा तो राज को देख उसने नाराजगी जाहिर की।

इस बात से चिढ़कर राज घर से निकल गया। इस बात से नाराज संजू अपने दो मासूम बच्चों के साथ कमरे में बंद हो गई और आग लगा ली। बच्चों और पत्नी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर विवाहिता का पति मौके पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से कंबल डालकर आग बुझाया। तबतक तीनों झुलस चुके थे। आननफानन तीनों को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

Next Story