Top Stories

विश्व पर्यटन दिवस आज, यहां जानें यूपी के अकेले बीच के बारे में जहां मिलता है गोवा वाले सुकून

World Tourism Day today, know special information about this day here
x

विश्व पर्यटन दिवस आज।

वर्ल्ड टूरिज्म डे यानी कि विश्व पर्यटन दिवस आज है। आज इस खास मौके पर हम आपको इस खबर के माध्यम से टूरिज्म को लेकर कुछ खास जानकारियां बताने जा रहे हैं।

World Tourism Day: घूमना-फिरने की हर व्यक्ति का जरूर शौख होती है। अक्सर जब लोग अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से ऊब जाते हैं तो, घूमने चले जाते हैं। आज वर्ल्ड टूरिज्म डे है इस खास मौके पर हम आपको भारत में घूमने वाली खास जगहों के साथ साथ इस दिन की कुछ रोचक जानकारी भी बताएंगे। वर्ल्ड टूरिज्म डे के इस खास मौके पर आज हम आपको यूपी में मौजूद इकलौते Beach के बारे में बताएंगे। इस Beach का नाम चूका बीच है, जो पीलीभीत में मौजूद है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व ना केवल सिर्फ बाघ से टूरिस्ट को अपनी तरफ आकर्षित करता है, बल्कि यहां मौजूद चूका बीच भी टूरिस्ट को गोवा का एहसास देता है। आपको बता दें कि यह जगह 6 महीने तक सैलानियों के लिए खुली रहती है।

कब खुलता है चूका बीच?

पीलीभीत में मौजूद चूका बीच एक ऐसी जगह है, जहां पर अपनी निजी गाड़ियां ले जाना मना है। यहां पर वन विभाग की ओर 3300 रुपए में जंगल सफारी की गाड़ियां टूरिस्ट को उपलब्ध कराई जाती है। इस सफारी में केवल छह लोग ही घूमने के लिए जा सकते हैं। अगर आप जंगल की सैर करना चाहते हैं तो उसके लिए सुबह 6 से 9 बजे तक और शाम 3 बजे से 6 बजे तक का समय तय किया गया है। चूका बीच 15 नवंबर से शुरू होकर 15 जून तक चलता है।

टूरिस्ट के लिए रात में रुकने की व्यवस्था

चूका बीच आने वाले टूरिस्ट अगर रात में यहां रुकना चाहते हैं तो इसके लिए भी यहां ठहरने की बेहतर व्यवस्था है। टूरिस्ट वन निगम की ऑफिशियल वेबसाइट upecotourism.in पर जाकर बैंबो, थारू, ट्री हट बुक कर सकते हैं।

टूरिज्म के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए मनाया जाता है यह दिन

हर साल वर्ल्ड टूरिज्म डे टूरिज्म के प्रति लोगों को जागरुक करने क लिए मनाया जाता है। साल 1980 से ही विश्व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। 27 सितंबर 1970 वो दिन था, जब यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन के कानूनों को अपनाया गया था।

यह तारीख उस वर्षगांठ का प्रतीक है जब UNWTO के कानूनों को अपनाना वैश्विक पर्यटन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर माना गया था। इस दिन को सेलिब्रेट करना का मकसद अतंरराष्ट्रीय समुदाय के भीतर पर्यटन की भूमिका के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है। साथ ही यह भी बताना है कि टूरिज्म किस तरह से दुनियाभर में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों को प्रभावित करता है।

इस साल की क्या है थीम

विश्व पर्यटन दिवस पिछले 43 साल से मनाया जा रहा है। इस साल विश्व पर्यटन दिवस 2023 की थीम पर्यटन और हरित निवेश है। विश्व पर्यटन दिवस सबसे महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक है जिसे पर्यटन के महत्व और इसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्य को समझने के लिए दुनिया भर में मनाया जाता है। इस साल वर्ल्ड टूरिज्म डे का मेजबान देश सऊदी अरब है।

Also Read: महामानव परेशान, चाणक्य हैरान, सभी मुद्दे उतरने से पहले फेल, विशेष अस्त्र और सत्र भी नहीं आ रहे काम!

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story