राष्ट्रीय

मायावती का रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर बढ़े योगी आदित्यनाथ के कदम

सुजीत गुप्ता
26 March 2022 11:52 AM GMT
मायावती का रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर बढ़े योगी आदित्यनाथ के कदम
x

विधानसभा चुनाव में जिस धमक के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा को भारी बहुमत मिला है, उससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनाव पूर्व बनाई गई रणनीति पर मुहर लगी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अब अगला कदम लोकसभा चुनाव की तरफ बढ़ा दिया है। योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बनने के साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती का सर्वाधिक अवधि तक प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर आगे बढ़ गए हैं।

चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती का कुल कार्यकाल 7 वर्ष 16 दिन का था। जबकि योगी आदित्यनाथ पहले कार्यकाल में 5 वर्ष 6 दिन मुख्यमंत्री रह चुके हैं और अब बतौर मुख्यमंत्री शुक्रवार से उनका दूसरा कार्यकाल शुरू हो गया है प्रदेश में तीन बार मुख्यमंत्री बने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव का कार्यकाल कुल 6 साल 274 दिनों का रहा है। इनके अतिरिक्त डॉ. संपूर्णानंद 5 वर्ष 344 दिन तक मुख्यमंत्री रहे थे। एनडी तिवारी 3 साल 314 दिन मुख्यमंत्री रहे हैं। जबकि त्रिभुवन नारायण सिंह सबसे कम महज 167 दिन ही मुख्यमंत्री रहे हैं।

अब तक बने मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल

मुख्यमंत्री -- कब से कब तक -- राजनीतिक दल

गोविंद वल्लभ पंत -- 26 जनवरी 1950 -- 27 दिसंबर 1954 -- कांग्रेस

संपूर्णानंद -- 28 दिसंबर 1954 -- 6 दिसंबर 1960 -- कांग्रेस

चंद्रभानु गुप्ता -- 7 दिसंबर 1960 -- 1 अक्तूबर 1963 -- कांग्रेस

सुचेता कृपलानी -- 2 अक्तूबर 1963 -- 13 मार्च 1967 -- कांग्रेस

चंद्रभानु गुप्ता -- 14 मार्च 1967 -- 2 अप्रैल 1967 -- कांग्रेस

चौ. चरण सिंह -- 3 अप्रैल 1967 -- 25 फरवरी 1968 -- भारतीय क्रांति दल

चंद्रभानु गुप्ता -- 26 फरवरी 1969 -- 17 फरवरी 1970 -- कांग्रेस

चरण सिंह -- 18 फरवरी 1970 -- 1 अक्तूबर 1970 -- भारतीय क्रांति दल

त्रिभुवन नारायण सिंह -- 18 अक्तूबर 1970 -- 3 अप्रैल 1971 -- कांग्रेस

कमलापति त्रिपाठी -- 4 अप्रैल 1971 -- 12 जून 1973 -- कांग्रेस

हेमवती नंदन बहुगुणा -- 8 नवंबर 1973 -- 29 नवंबर 1975 -- कांग्रेस

नारायण दत्त तिवारी -- 21 जनवरी 1976 -- 30 अप्रैल 1977 -- कांग्रेस

राम नरेश यादव -- 23 जून 1977 -- 27 फरवरी 1979 -- कांग्रेस

बनारसी दास -- 28 फरवरी 1979 -- 17 फरवरी 1980 -- कांग्रेस

विश्वनाथ प्रताप सिंह -- 9 जून 1980 -- 18 जुलाई 1982 -- कांग्रेस

श्रीपति मिश्र -- 19 जुलाई 1982 -- 2 अगस्त 1984 -- कांग्रेस

नारायणदत्त तिवारी -- 3 अगस्त 1984 -- 24 सितंबर 1985 -- कांग्रेस

वीर बहादुर सिंह -- 24 सितंबर 1985 -- 24 जून 1988 -- कांग्रेस

नारायणदत्त तिवारी -- 25 जून 1988 -- 5 दिसंबर 1989 -- कांग्रेस

मुलायम सिंह यादव -- 5 दिसंबर 1989 -- 24 जून 1991 -- जनता दल

कल्याण सिंह -- 24 जून 1991 -- 6 दिसंबर 1992 -- भाजपा

मुलायम सिंह यादव -- 4 दिसंबर 1993 -- 3 जून 1995 -- सपा

मायावती -- 3 जून 1995 -- 18 अक्तूबर 1995 -- बसपा

मायावती -- 21 मार्च 1997 -- 21 सितंबर 1997 -- बसपा

कल्याण सिंह -- 21 सितंबर 1997 -- 12 नवंबर 1999 -- भाजपा

रामप्रकाश गुप्त -- 12 नवंबर 1999 -- 28 अक्तूबर 2000 -- भाजपा

राजनाथ सिंह -- 28 अक्तूबर 2000 -- 8 मार्च 2002 -- भाजपा

मायावती -- 3 मई 2002 -- 29 अगस्त 2003 -- बसपा

मुलायम सिंह यादव -- 29 अगस्त 2003 -- 13 मई 2007 -- सपा

मायावती -- 13 मई 2007 -- 7 मार्च 2012 -- बसपा

अखिलेश यादव -- 15 मार्च 2012 -- 19 मार्च 2017 सपा

गौरतलब है कि शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश मे लगातार दूसरी बार गठित भाजपा सरकार के मंत्रियों ने शपथ ली है। जिसमें डिप्टी सीएम के रूप में केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक तथा कैबिनेट मंत्री के रूप में सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, श्रीमती बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' भूपेन्द्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविन्द कुमार शर्मा, योगेन्द्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद ने शपथ ली। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, सन्दीप सिंह, श्रीमती गुलाब देवी, गिरीश चन्द्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेन्द्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र 'दयालु' को मिली है।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story