Top Stories

योगी सरकार का फैसला: फैजाबाद जंक्शन का नाम बदला, अब हुआ आयोध्या कैंट

सुजीत गुप्ता
23 Oct 2021 12:21 PM GMT
योगी सरकार का फैसला: फैजाबाद जंक्शन का नाम बदला, अब हुआ आयोध्या कैंट
x

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने रामनगरी अयोध्या में एक और काम किया है। भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए नींव का काम पूरा होते ही अब प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैजाबाद जंक्शन का नाम बदल दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर 'अयोध्या कैंट' रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसका आदेश भी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला करने के साथ ही नाम बदलने के प्रस्ताव को केन्द्र सरकार के पास आधिकारिक अधिसूचना जारी करने के लिए भेजा है।

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की मंजूरी के बाद जल्द ही आधिकारिक बदलाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह बड़ा कदम माना जा रहा है। फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने का कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में इससे पहले भी भारतीय इतिहास में बड़े नामवर लोगों के नाम पर सड़क, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों के नाम में परिवर्तन किया गया है।

Next Story