राष्ट्रीय

योगी की नई टीम, इन 5 महिला विधायकों को बनाया गया मंत्री, देखें ये लिस्ट

सुजीत गुप्ता
25 March 2022 12:12 PM GMT
योगी की नई टीम, इन 5 महिला विधायकों को बनाया गया मंत्री, देखें ये लिस्ट
x

उत्तर प्रदेश की कमान एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के हाथ में आ गई है. हजारों लोगों की मौजूदगी में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत 12 प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे.

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, जबकि केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. इसके अलावा 16 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्य मंत्री बनाए गए हैं. योगी की नई टीम में 5 महिला मंत्रियों को शामिल किया गया है। हालांकि, अपर्णा यादव और अदिति सिंह को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। इनको लेकर काफी अटकलें लग रहीं थीं।

बेबी रानी मौर्य- योगी के नए मंत्रिमंडल में बेबी रानी मौर्य को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। माना जा रहा है कि जाटव समुदाय से आने वालीं बेबी रानी मौर्य को अहम मंत्रालय दिया जा सकता है। ने छठे नंबर पर शपथ ली।

- 5 बार की विधायक गुलाब देवी भी मंत्री- चंदौसी (एससी) सीट से जीतकर विधायक बनीं गुलाब देवी ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। वह पाचवीं बार की विधायक हैं। गुलाब देवी 2017, 1996, 1991 में भी विधायक बन चुकी हैं। इस बार गुलाब देवी ने सपा की विमलेश कुमारी को हराया है।

प्रतिभा शुक्ला बनीं राज्यमंत्री -योगी की टीम में प्रतिभा शुक्ला को भी राज्यमंत्री के रूप में शामिल किया गया है। कानपुर देहात की अकबरपुर रनिया विधानसभा सीट से प्रतिभा शुक्ला ने सपा के आरपी कुशवाहा को 13 हजार से अधिक वोटों से हराया है। वह 2017 में भी विधायक बनी थीं।

रजनी तिवारी -योगी की टीम में रजनी तिवारी और विजय लक्ष्मी गौतम को भी राज्यमंत्री बनाया गया है। रजनी तिवारी हरदोई जिले के शाहाबाद विधानसभा सीट से विधायक हैं।

विजय लक्ष्मी गौतम को भी मिला मौका- देवरिया की सलेमपुर विधानसभा सीट से पहली बार जीतकर आईं 59 वर्षीय विजय लक्ष्मी गौतम को मंत्री पद दिया गया है।

Next Story