Top Stories

दो लड़कियों से प्‍यार करना युवक को पड़ा भारी,

दो लड़कियों से प्‍यार करना युवक को पड़ा भारी,
x

एक लड़का एक साथ दो-दो लड़कियों से प्‍यार करना उसे भारी पड़ गया। एक लड़की ने पंचायत बुला ली। दबाव के बाद लड़के ने उसके साथ शादी की ही थी कि दूसरी ने उसके घर धावा बोल दिया।

अभी तक फिल्‍मों में ऐसी कहानियां देखने-सुनने को मिलती थीं। लेकिन उत्‍तर प्रदेश के पीलीभीत सेहरामऊ क्षेत्र में सच्‍ची कहानी के तौर पर इस लड़के और उसकी दोनों प्रेमिकाओं की कहानी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि लड़के ने गांव की ही दो लड़कियों से एक साथ प्‍यार-मोहब्बत के वादे किए। उनके बीच प्रेम प्रसंग अभी चलता रहता लेकिन दोनों को उसके इस कृत्‍य की जानकारी हो गई।

इसके बाद एक लड़की मामले को लेकर पंचायत में चली गई। पंचायत में दबाव पड़ने पर लड़के ने लड़की के साथ गोला के एक धार्मिक स्‍थल पर शादी कर ली। इसके बाद दोनों बाहर चले गए। उधर, शादी की जानकारी लड़के की दूसरी प्रेमिका को हुई तो वह लड़के घर जा धमकी। अब वह भी लड़के के साथ शादी पर अड़ी है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है।

Next Story