राष्ट्रीय

यूट्यूब ने भी रूस के खिलाफ उठाया कड़ा कदम, कीव के बाहर दिखा 64KM लंबा रूसी काफिला

सुजीत गुप्ता
1 March 2022 9:20 AM GMT
यूट्यूब ने भी रूस के खिलाफ उठाया कड़ा कदम, कीव के बाहर दिखा 64KM लंबा रूसी काफिला
x

यूक्रेन में छह दिनों से युद्ध जारी है। रूस की सेना अब रिहाइशी इलाकों को भी नहीं बख्श रही है। यूक्रेन से अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं। रूस के आक्रमण को देखते हुए लोग पड़ोसी देशों की शरण ले रहे हैं। वही यूट्यूब ने भी रूस के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। रशिया टुडे और स्पूतनिक के यूट्यूब चैनल ब्लॉक कर दिए गए हैं। इससे पहले यूट्यूब ने अडवर्टीजमेंट के लिए मिलने वाले पैसे को रूसी चैनलों को देना बंद कर दिया था।

रिहायशी इलाकों को भी नहीं बख्श रहा रूस


कीव, खारकीव समेत तीन शहरों पर रूस भारी बमबारी कर रहा है। इससे आम लोगों को भी काफी नुकसान हुआ है। कई लोगों की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक रूस रिहाइशी इलाकों को भी नहीं बख्श रहा है।

कीव शहर से किसी भी हालत में आज बाहर निकलें भारतीय छात्र, दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

रूस-यूक्रेन के संकट के बीच आज यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने एक बार फिर से एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी भारतीय छात्र तत्काल प्रभाव से कीव शहर को छोड़ दें। बाहर जाने के लिए रेल, बस या अन्य साधन का उपयोग कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि रूसी सेना 24 घंटे के भीतर कीव शहर पर ताबड़तोड़ हमले को अंजाम दे सकती है, इसलिए एहतियातन भारतीय नागरिकों एवं छात्रों को शहर छोड़ने के लिए कहा जा रहा है।

सैटेलाइट तस्वीरों में कीव के बाहर दिखा 64KM लंबा रूसी काफिला


यूक्रेन के साथ बातचीत बेनतीजा रहने के बाद रूस ने संभवत: कीव पर बड़ा धावा बोलने की तैयारी कर ली है। रूसी सेना का विशाल काफिला यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रहा है। अमेरिकी कंपनी मैक्सर टेक्नालॉजी ने उपग्रह तस्वीरों के जरिए यह खुलासा किया है। यह काफिला 64 किलोमीटर लंबा बताया गया है। कीव पहले ही कई रूसी हमलों को विफल कर चुका है। इसे देखते हुए लग रहा है कि रूस ने अब इस पर कब्जे की निर्णायक तैयारी कर ली है। यह काफिला उत्तरी कीव की ओर जा रहा है।

रूसी सेना का काफिला एंटोनोव एयरपोर्ट के पास और राजधानी कीव से चंद किलोमीटर दूर रह गया है। यह लगातार आगे बढ़ रहा है, इसलिए इसके जल्द कीव पहुंचने का अनुमान है। कुछ सैन्य वाहनों में सैनिक तो कुछ में हथियार व गोलाबारूद हैं। उपग्रह की तस्वीरों में इवांकीव के उत्तर और उत्तर-पश्चिम में कई घरों और इमारतों को जलते देखा गया है। इन्हीं इलाकों की सड़कों से यह काफिला गुजर रहा है।

Next Story