TRENDING

Health Tips: आ गई पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोली,रोक देती है शुक्राणु , शोधकर्ताओं ने विकसित किया

Satyapal Singh Kaushik
15 Feb 2023 10:15 PM IST
Health Tips: आ गई पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोली,रोक देती है शुक्राणु , शोधकर्ताओं ने विकसित किया
x
शोधकर्ता ने यह बताया कि, यह गर्भनिरोधक दवा पुरुषों के लिए एक "गेम-चेंजर" के रूप में साबित हो सकती है

एक शोध अध्ययन में पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक दवा तैयाकर करने की बात कही जा रही है। दावा है कि यह दवा अस्थायी रूप से शुक्राणु को रोकती है। यही नहीं इसे लेकर यह भी कहा जा रहा है कि यह गर्भधारण को भी रोकती है।

यह दवा पुरुषों के लिए गेम-चेंजर साबित होगी: शोधकर्ता

शोधकर्ता बताते है कि यह गर्भनिरोधक दवा पुरुषों के लिए एक "गेम-चेंजर" के रूप में साबित हो सकती है। ऐसे में इस अध्ययन से जुड़ी सारी जानकारी 14 फरवरी के नेचर कम्युनिकेशंस पत्रिका में प्रकाशित की गई है।

इस पर बोलते हुए अध्ययन के सह-वरिष्ठ लेखक डॉ जोचेन बक और डॉ लोनी लेविन जो दोनों वेइल कॉर्नेल मेडिसिन में फार्माकोलॉजी के प्रोफेसर हैं, का कहना है कि यह खोज गेम-चेंजर है। ऐसे में डॉ बक का कहना है कि इससे पहले पुरुषों के लिए केवल दो ही विकल्प थे, या तो पुरुष कंडोम का इस्तेमाल करे जो दो हजार सालों से चला आ रहा है या फिर वे नसबंदी करा लें।

पुरुषों के लिए भायदेमंद होगी यह दवा

डॉ बक ने आगे कहा है कि पुरुषों के लिए गर्भ निरोधकों पर शोध कभी रूकी नहीं थी। ऐसे में चूकि पुरुष गर्भावस्था से जुड़े जोखिमों को नहीं सहते है क्योंकि यह दर्द केवल महिलाओं को ही होती है, इसलिए शोधकर्ताओं का मानना है कि पुरुषों में संभावित गर्भनिरोधक के दुष्प्रभावों को झेलने की कम क्षमता कम होगी।

पहले चूहों पर किया गया प्रयोग

इस स्टडी को चूहों पर किया गया है जिसमें यह पता चला है कि TDI-11861 नामक एक एसएसी अवरोधक की एक खुराक चूहों की दी गई थी। ऐसे में यह देखा गया है कि यह एक खुराक चूहों के शुक्राणु को ढाई घंटे तक स्थिर करती है और यह प्रभाव संभोग के बाद महिला प्रजनन पथ में बना रहता है।

चूहों पर किया गया प्रयोग सफल रहा

स्टडी में आगे यह भी पाया गया कि करीब तीन घंटे बाद कुछ शुक्राणु फिर से गतिशीलता शुरू कर देते हैं; 24 घंटे तक, लगभग सभी शुक्राणुओं ने सामान्य गति प्राप्त कर ली है। स्टडी में यह भी खुलासा हुआ है कि खुराक दिए हुए नर चूहों को जब मादा चूहों के साथ छोड़ा गया था तो उन लोगों ने सामान्य संभोग व्यवहार का प्रदर्शन किया है। ऐसे में करीब 52 अलग-अलग संभोग के प्रयासों के बाद भी मादा चूहों को गर्भवती नहीं पाया गया है।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story