TRENDING

क्या आप जानते हैं देश के सबसे खतरनाक सांपों के बारे में जिनकी एक जहर की बूंद, आपका काम कर देगी तमाम

Anshika
19 Jun 2023 4:01 PM GMT
क्या आप जानते हैं देश के सबसे खतरनाक सांपों के बारे में जिनकी एक जहर की बूंद, आपका काम कर देगी तमाम
x
भारत में करीब 275 तरीके के सांप की प्रजाति पाई जाती है।देश में कुछ लोग सबसे ज्यादा डरते हैं और कुछ लोग इनकी पूजा भी करते हैं

भारत में करीब 275 तरीके के सांप की प्रजाति पाई जाती है।देश में कुछ लोग सबसे ज्यादा डरते हैं और कुछ लोग इनकी पूजा भी करते हैं लेकिन आज हम आपको देश के सबसे जहरीले सांपों के बारे में बताने जा रहे हैं

किंग कोबरा

एक ऐसा सांप है, जो पांच मीटर तक लंबा हो सकता है. यह सब एक बार में काफी ज्यादा जहर छोड़ता है इसे दुनिया का सबसे जहरीला सांप माना जाता है।किंग कोबरा अधिकतर उन वनों में पाया जाता है। जहां दूर-दूर तक कोई नहीं होता है। किंग कोबरा अन्य सांपों की तुलना में अपना शिकार जल्दी कर लेता है।

कॉमनक्रेट

यह सांप बेहद आक्रमक होता है और भड़काने पर यह डस लेता है।इसके जहर से सांस लेने में परेशानी आती है और बेहोशी होने लगती है। अगर इसका इलाज सही वक्त पर ना किया जाए तो आदमी की जान चली जाती है।

साफ्ट स्केल्ड वाइपर

यह सांप कई बार पहचान में नहीं आते हैं। यह प्रकृति में अपने आप को छुपा लेते हैं। अपनी इसी खूबी की वजह से यह अपने शिकार को अच्छे से करते हैं। यह हर जगह पाए जाते हैं। इस सांप को रात में ज्यादा एक्टिव पाया जाता है। इसके शहर से खून के थक्के जमने लगते हैं और इंसान की मृत्यु हो जाती है।

रसल्स वाइपर

बहुत खतरनाक और जहरीला सांप है. यह सांप अधिकतर तमिलनाडु में पाया जाता है. यह सांप अगर किसी को काट लेता है तो उसे बेहद दर्द होता है क्योंकि रसल्स वाइपर सांप में एक खास तरह का जहर होता है, जिससे खून जमाने में जरूरी तत्व नष्ट हो जाते हैं.

स्पैक्टेकल्ड कोबरा

यह सांप दक्षिण भारत में पाया जाता है। यह एक किस्म का कोबरा सांप है लोगों के बीच यह काफी पॉपुलर भी है। इसका खौफ हर जगह देखने को मिल जाएगा।कई लोग तो इस सांप की पूजा करते हैं अगर यह सांप किसी को डस लेता है तो न्यरोटाक्सिक जहर जल्दी से फैल जाता है, जिससे लकवा मार जाता है. सही समय पर इलाज न मिलने पर मौत तक हो सकती है.

Anshika

Anshika

    Next Story